मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news police recovered three missing children safely they had reached their maternal home after being angry with their parents

Chandauli News: लापता तीन बच्चों को पुलिस ने सकुशल किया बरामद, मां-बाप से नाराज होकर पहुंच गए थे ननिहाल.

"पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई, जिसके परिणामस्वरूप बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। परिजनों को बच्चों के साथ बेहतर व्यवहार करने की हिदायत भी दी है।"

chandauli

9:40 PM, Apr 14, 2026

Share:

Chandauli News: लापता तीन बच्चों को पुलिस ने सकुशल किया बरामद, मां-बाप से नाराज होकर पहुंच गए थे ननिहाल.
logo

मुगलसराय कोतवाली में मौजूद परिजनों को पुलिस ने बच्चों को किया सुपुर्द

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के बेचूपुर नई बस्ती से एक ही परिवार के तीन बच्चों के लापता होने का मामला सामने आने से सोमवार को इलाके में सनसनी फैल गई। हालांकि पुलिस की सक्रियता से मंगलवार शाम तक तीनों बच्चों को गाजीपुर से सकुशल बरामद कर लिया गया, जिसके बाद परिजनों ने राहत की सांस ली।

Img

जानकारी के अनुसार नई बस्ती निवासी परिवार के तीन बच्चे 13 वर्षीय पलक, 7 वर्षीय आमिर और 6 वर्षीय आयत सोमवार सुबह रोज की तरह बेचूपुर स्थित सेंट जेवियर स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। लेकिन देर शाम तक जब बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। पहले परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिलने पर मुगलसराय कोतवाली पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

एक ही परिवार के तीन बच्चों के अचानक लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम गठित कर दी। मुगलसराय कोतवाली प्रभारी समेत सर्विलांस और अन्य पुलिस टीमों को बच्चों की तलाश में लगाया गया। पुलिस ने बच्चों के स्कूल जाने के मार्ग, आसपास के इलाकों और सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। सर्विलांस टीम की मदद से पता चला कि तीनों बच्चे गाजीपुर क्षेत्र में देखे गए हैं। इसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और तीनों बच्चों को सकुशल बरामद कर मुगलसराय थाने ले आई।

Img

पूछताछ में बड़ी बच्ची ने बताया कि उसके पिता शराब के आदी हैं और आए दिन मारपीट करते हैं, जबकि मां भी उनका साथ देती हैं। इसी से नाराज होकर वह अपने दोनों छोटे भाई-बहनों को लेकर गाजीपुर स्थित नाना के घर जाने के लिए निकल गई थी। बच्ची ने यह भी कहा कि वह दोबारा घर नहीं जाना चाहती। पुलिस ने बच्चों के परिजनों को थाने बुलाकर आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की और समझाइश देते हुए तीनों बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.