ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news police returned 111 lost mobiles people s faces lit up after finding phones worth 35 lakh

Chandauli News: पुलिस ने 111 खोए मोबाइल लौटाए, ₹35 लाख के फोन पाकर खिल उठे लोगों के चेहरे.

“मोबाइल खोने के बाद उम्मीद छोड़ चुके 111 लोगों के चेहरे मंगलवार को फिर खिल उठे। चंदौली पुलिस ने तकनीकी मदद से लाखों रुपये के मोबाइल खोजकर उनके असली मालिकों को सौंप दिए।”

chandauli

4:07 PM, Jul 28, 2026

Share:

Chandauli News: पुलिस ने 111 खोए मोबाइल लौटाए, ₹35 लाख के फोन पाकर खिल उठे लोगों के चेहरे.
logo

मोबाईल स्वामी को उसका मोबाईल सौपते अपर पुलिस अधीक्षक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। मोबाइल गुम होने के बाद उसे वापस मिलना अक्सर लोगों के लिए असंभव जैसा लगता है, लेकिन चंदौली पुलिस ने एक बार फिर यह भरोसा कायम किया है कि समय पर शिकायत करने पर खोया मोबाइल वापस मिल सकता है। मंगलवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अंनत चंद्रशेखर ने तकनीकी माध्यम से बरामद किए गए 111 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब ₹35.20 लाख बताई गई है।

Img

मोबाइल वापस मिलने के बाद लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। कई लोगों ने उम्मीद छोड़ दी थी, लेकिन मोबाइल वापस मिलने पर उन्होंने चंदौली पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मोबाइल गुम होने के बाद तुरंत शिकायत दर्ज कराने से उसे ट्रेस करने में काफी मदद मिलती है। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि वर्ष 2026 में अब तक चार चरणों में कुल 418 खोए हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹1.21 करोड़ है। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई CEIR पोर्टल और तकनीकी सर्विलांस की मदद से संभव हो सकी।

विज्ञापन

Img

उन्होंने आम लोगों से अपील की कि यदि किसी का मोबाइल गुम हो जाए तो घबराने के बजाय तुरंत नजदीकी थाने, सीएससी केंद्र या पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं। शिकायत दर्ज होते ही मोबाइल का विवरण CEIR पोर्टल पर अपलोड किया जाता है, जिससे उसकी ट्रेसिंग और बरामदगी की प्रक्रिया शुरू हो जाती है। अपर पुलिस अधीक्षक का कहना है कि आगे भी इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि गुम हुए मोबाइल जल्द से जल्द उनके वास्तविक मालिकों तक पहुंचाए जा सकें।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.