Chandauli News: होली पर पुलिस ने लौटाई खुशियां, 75 खोए मोबाइल ढूंढकर लोगो लौटाये.
"पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे ने कहा कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए तकनीक का बेहतर उपयोग किया जा रहा है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।"
chandauli
5:54 PM, Mar 3, 2026
Share:


मोबाइल धारकों के साथ पुलिस अधीक्षक और स्वाट सर्विलांस कि टीम
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। जनपद पुलिस ने खोए और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाने की कार्रवाई जारी रखी है। इसी क्रम में 3 मार्च 2026 को पुलिस लाइन स्थित सभागार में 75 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन उनके मालिकों को सुपुर्द किए गए। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये बताई गई है।
CEIR पोर्टल से मिली मदद
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों के आधार पर पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल ट्रेस कर स्वाट और सर्विलांस टीम को बरामदगी के निर्देश दिए थे। टीमों के प्रयास से विभिन्न कंपनियों के 75 मोबाइल सफलतापूर्वक बरामद किए गए। इस बार की कार्रवाई में सर्विलांस सेल ने 42, थाना बबुरी ने 14, धानापुर ने 4, धीना ने 4, सैयदराजा ने 4, बलुआ ने 3, सकलडीहा ने 2, चंदौली व अलीनगर ने 1-1 मोबाइल बरामद किए।
विज्ञापन
मोबाइल वापस पकड़ लोगों ने दिया पुलिस को धन्यवाद
मोबाइल पाकर लोगों ने खुशी जताते हुए पुलिस अधीक्षक व सर्विलांस टीम का आभार व्यक्त किया। इस अभियान में क्षेत्राधिकारी क्राइम कृष्ण मुरारी शर्मा के निर्देशन में स्वाट टीम प्रभारी निरीक्षक रामजनम यादव व सर्विलांस टीम प्रभारी उपनिरीक्षक आशीष मिश्रा सहित टीम के अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
