Chandauli News: भटकी मासूम बच्ची को पुलिस ने परिजनों से मिलाया.
"पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को अपने संरक्षण में लिया और उसकी पहचान के लिए सोशल मीडिया के जरिए सूचना प्रसारित कराई। सूचना मिलते ही परिजन थाना पहुंचे और अपनी बच्ची को सकुशल पाकर भावुक हो उठे।"
chandauli
7:35 PM, May 5, 2026
Share:


परिजनों को बच्चे को सौंपते बलुआ पुलिस
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ बाजार में मंगलवार दोपहर भटकती मिली एक मासूम बच्ची की पहचान हो गई है। बच्ची की पहचान थाना बलुआ क्षेत्र के सरौली गांव निवासी 6 वर्षीय दिव्यांशी, पुत्री शैलेन्द्र यादव के रूप में हुई। पुलिस की सक्रियता और सोशल मीडिया की मदद से मासूम सकुशल अपने परिजनों से मिल गई।
बताया जा रहा है कि शैलेन्द्र यादव अपनी बच्ची के साथ सोनहुला गांव सभा स्थित राधे के मड़ई में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। इसी दौरान बच्ची अचानक भटक गई और पैदल ही बलुआ बाजार तक पहुंच गई। बच्ची के लापता होने से परिजन परेशान हो उठे और काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच बाजार में अकेले घूमती बच्ची को स्थानीय लोगों ने देखा और इसकी सूचना बलुआ पुलिस को दी।
विज्ञापन
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्ची को अपने संरक्षण में लिया और उसकी पहचान के लिए सोशल मीडिया के जरिए सूचना प्रसारित कराई। सूचना मिलते ही परिजन थाना पहुंचे और अपनी बच्ची को सकुशल पाकर भावुक हो उठे। आवश्यक पुष्टि के बाद पुलिस ने बच्ची को परिवार के सुपुर्द कर दिया। इस दौरान बलुआ थानाध्यक्ष अरुण सिंह की सक्रियता और संवेदनशीलता की सराहना की जा रही है।#ChandauliNews #BaluaPolice #MissingChild #UPNews #GoodWork #PurvanchalBhaskar



