Chandauli News: पुलिस का ‘ऑपरेशन दहन’, 40 लाख की अवैध शराब नष्ट.
"बबूरी थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
11:05 PM, Apr 11, 2026
Share:


मुकदमा में पकड़े गए अवैध शराब को नष्ट करती बबूरी पुलिस
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अजीत जायसवाल, बबुरी, चंदौली).
चंदौली। बबुरी पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शनिवार को ‘ऑपरेशन दहन’ चलाया। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में जब्त की गई भारी मात्रा में शराब का विनष्टीकरण किया गया। इस कार्रवाई में गठित टीम की मौजूदगी में थाना परिसर में वीडियोग्राफी के बीच 12 अभियोगों से संबंधित शराब की जांच की गई। इसके बाद जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर मानकों के अनुसार सभी शराब को नष्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
कुल 4419.6 लीटर अवैध शराब नष्ट की गई, जिसमें 90.6 लीटर देशी शराब और 4329 लीटर अंग्रेजी शराब शामिल है। नष्ट की गई शराब की अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।



