Chandauli News: भटकी युवती को दुकानदारों कि मदद से पुलिस ने बचाया, मुगलसराय कोतवाल ने भेजा घर.
"मुग़लसराय पुलिस की तत्परता और मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है। डीडीयू नगर में इस संवेदनशील कार्रवाई की चर्चा भी हो रही है।"
chandauli
6:43 PM, Mar 6, 2026
Share:


AI तस्वीर
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयु नगर (चंदौली).
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मस्त इलाज गली में एक भटकी हुई युवती मिलने से इलाके में कुछ देर के लिए हलचल मच गई। हालांकि जागरूक दुकानदारों की सतर्कता से युवती किसी अनहोनी से बच गई। दुकानदारों ने उसे सुरक्षित एक दुकान पर बैठाया और तुरंत इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। महिला पुलिसकर्मियों ने युवती को अपने साथ कोतवाली ले जाकर उससे पूछताछ की। पूछताछ में युवती ने बताया कि वह दिल्ली की रहने वाली है और घर से नाराज होकर ट्रेन से मुगलसराय आ गई थी।
विज्ञापन
इस संबंध में मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवती द्वारा बताए गए नंबर पर उसके परिजनों से संपर्क किया गया। बातचीत में परिजनों ने बताया कि युवती घर से लापता थी और उसकी तलाश की जा रही थी। उन्होंने पुलिस से अनुरोध किया कि उसे सुरक्षित दिल्ली भेज दिया जाए। इसके बाद पुलिस ने युवती का टिकट बनवाकर उसे ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती को अकेला देख कुछ असामाजिक तत्व उसके आसपास मंडरा रहे थे, लेकिन समय रहते दुकानदारों ने स्थिति को भांप लिया और उसे सुरक्षित पुलिस तक पहुंचा दिया।
