ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news police sent satish patel involved in plater arvind yadav murder case was present at the scene of the incident along with the police

Chandauli News: प्लाटर अरविंद यादव हत्याकांड में शामिल सतीश पटेल को पुलिस ने भेजा जेल, असलहे के साथ घटना स्थल पर था मौजूद.

"मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र के धरना गांव में 21 जुलाई की रात रुपये के लेन-देन के विवाद में जिम संचालक और प्लाटर अरविन्द यादव उर्फ बिंदु की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारे मृतक अरविन्द के दोस्त ही निकले। पुलिस ने 48 घंटे में चार मुख्य आरोपियों को एनकाउंटर में गिरफ्तार कर लिया था।"

chandauli

4:04 PM, Aug 12, 2025

Share:

Chandauli News: प्लाटर अरविंद यादव हत्याकांड में शामिल सतीश पटेल को पुलिस ने भेजा जेल, असलहे के साथ घटना स्थल पर था मौजूद.
logo

मृतक अरविंद यादव की फाइल फोटो, आरोपी सतीश पटेल बरामद असलहे के साथ

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संतोष, ब्यूरो हेड, पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने 21 जुलाई की रात धरना गांव में हुए अरविंद यादव उर्फ बिंदु हत्याकांड में शामिल वांछित सतीश पटेल को अवैध तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी सतीश पटेल घटना के समय तमंचे के साथ मौके पर मौजूद था और हत्याकांड में शामिल काजू यादव के कहने पर वह तमंचा और कारतूस लेकर धरना गांव गया था। मुगलसराय पुलिस ने अब तक इस हत्याकांड में शामिल मुख्य अभियुक्तों श्याम सिंह उर्फ कल्लू, बृजेश यादव उर्फ बाबा, काजू यादव और रोहित यादव सहित 8 लोगों को जेल भेज दिया है।

Img

पुलिस मुठभेड़ में घायल कल्लू यादव, बृजेश यादव, रोहित यादव, काजू यादव.

आपको बता दें कि मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के धरना गांव में प्लास्टर और जिम संचालक अरविंद यादव उर्फ बिंदु की 21 जुलाई की रात 11 बजे उसके ही दोस्तों ने उसके जिम के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्याकांड की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि मृतक अरविंद यादव और उसके दोस्तों के बीच करोड़ों के लेनदेन का विवाद चल रहा था। मामले में काजू यादव, बृजेश यादव उर्फ बाबा, श्याम सिंह यादव उर्फ कल्लू, रोहित यादव सहित 8 नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। मुगलसराय पुलिस और एसओजी की टीम ने प्रयागराज से उन्हें गिरफ्तार किया था। अलीनगर थाना के गौरी गांव के पास एक बंद पड़े मकान में असलहा बरामदगी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में चारों अभियुक्त घायल हो गए थे।

घटना में चारों हत्यारों को भागने में मदद करने वाले तीन आरोपियों बबलू यादव, युग सेठ और रिशु गुप्ता को मुगलसराय पुलिस ने 26 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस बीच मुगलसराय कोतवाल गगनराज सिंह को मुखबिर की सूचना पर अरविंद यादव हत्याकांड में शामिल वांछित सतीश पटेल को GRP बैरक के पास से घेराबंदी कर आरोपी को एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ पकड़ लिया गया। मामले में मुग़लसराय कोतवाल गगन राज सिंह ने बताया कि आरोपी सतीश पटेल पुत्र प्रेमनाथ पटेल, उम्र 22 वर्ष, निवासी सिकटिया परशुरामपुर थाना अलीनगर को एक देसी तमंचा और एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है।

Img

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सतीश पटेल बरामद असलहे के साथ

आरोपी अरविन्द यादव हत्याकांड में वांछित था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे रोहित यादव ने काजू की दुकान पर बुलाया। फिर वहां से हम लोग मोटरसाइकिलों से अरविन्द यादव के घर गए। जब अरविन्द यादव घर पर नहीं मिला, तो हम उनके जिम पर गए। वहां पर अरविन्द यादव को गोली मारी गई, और मैंने अरविन्द यादव को गोली नहीं मारी। बरामद अवैध तमंचे के बारे में पूछे जाने पर उसने बताया कि यह तमंचा और कारतूस उस दिन भी मेरे पास थे, लेकिन मैंने गोली नहीं चलाई। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.