Chandauli News: दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति, सास और दो ननदों को पुलिस ने भेजा जेल.
"बलुआ एसओ अतुल कुमार ने बताया कि सिंगहा निवासी संजय राम ने बलुआ थाने में तहरीर दी थी कि उनकी पुत्री काजल की शादी 8 मार्च 2020 को पलियाँ चकई निवासी गोविंद राम उर्फ अखिलेश कुमार उर्फ राजा से हुई थी। शादी के बाद से ही पति गोविंद और उसके परिवार वाले दहेज की लगातार मांग कर रहे थे। तहरीर में आरोप लगाया गया कि 3 अगस्त की आधी रात लगभग 12 बजे ससुराल वालों ने साज़िशन उसकी हत्या कर दी"
chandauli
10:05 PM, Sep 28, 2025
Share:


बलुआ पुलिस की गिरफ्त में दहेज हत्या के आरोपी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के चकई पलिया गांव में विवाहिता काजल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके पक्ष ने पति और ससुरालिजनों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पति समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पति, सास और दो ननदें शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों को उनके घर से दबिश देकर हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया। बलुआ थाना क्षेत्र के ही सिंगहा निवासी संजय राम ने बलुआ थाने में तहरीर दी थी कि उनकी पुत्री काजल की शादी 8 मार्च 2020 को पलियाँ चकई निवासी गोविंद राम उर्फ अखिलेश कुमार उर्फ राजा से हुई थी। शादी के बाद से ही पति गोविंद और उसके परिवार वाले दहेज की लगातार मांग कर रहे थे। तहरीर के अनुसार, काजल को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। 3 अगस्त की आधी रात लगभग 12 बजे ससुराल वालों ने साज़िशन उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के निर्देशन में थानाध्यक्ष बलुआ अतुल कुमार के नेतृत्व में रविवार को दबिश देकर चारों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मृतका के आरोपी 32 वर्षीय पति गोविंद राम पुत्र स्व. सूर्यभान, सास 55 वर्षीय शशिकला, ननद 21 वर्षीय रुबी कुमारी और 18 वर्षीय अर्चना कुमारी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही कर जेल भेज दिया। इस संदर्भ में बलुआ एसओ अतुल कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की गई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार, उपनिरीक्षक जगदीश प्रसाद, हेड कांस्टेबल विजय कुमार यादव, महिला हेड कांस्टेबल चिंता देवी, महिला कांस्टेबल खुशबू रानी, महिला कांस्टेबल शालिनी चौधरी शामिल रहे।



