ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news police stopped sps who were going to submit memorandum to cm yogi created ruckus

Chandauli News: सीएम योगी को ज्ञापन देने जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका, हुआ हंगामा.

"सपा नेताओं का आरोप है कि जनपद में हत्या, चोरी, महिला उत्पीड़न और दलित उत्पीड़न की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन पुलिस और प्रशासन अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं।'

chandauli

7:12 PM, Jan 17, 2026

Share:

Chandauli News: सीएम योगी को ज्ञापन देने जा रहे सपाइयों को पुलिस ने रोका, हुआ हंगामा.
logo

मुख्यमंत्री से मिलने जाते हैं सपाई

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली). 

चंदौली। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चंदौली आगमन के दौरान जिले का राजनीतिक माहौल गरमा गया। समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सकलडीहा से मुख्यमंत्री से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने के लिए चंदौली की ओर रवाना हुआ, लेकिन अलीनगर थाना क्षेत्र के सकलडीहा मोड़ पर जिला प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।

Img

सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर और सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के नेतृत्व में पार्टी नेता और कार्यकर्ता सकलडीहा तिराहे से आगे बढ़ रहे थे। प्रशासन द्वारा रोके जाने के बाद सपा नेताओं ने विरोध दर्ज कराया और बाद में उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।ज्ञापन के माध्यम से समाजवादी पार्टी ने जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठाए। सपा नेताओं का आरोप है कि जनपद में हत्या, चोरी, महिला उत्पीड़न और दलित उत्पीड़न की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, लेकिन पुलिस और प्रशासन अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं कर पा रहे हैं। 

विज्ञापन

Img

कई मामलों में न तो आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकी है और न ही घटनाओं का खुलासा किया गया, जिससे आम जनता में भय का माहौल बना हुआ है। सपा ने किसानों की समस्याओं, स्वास्थ्य सेवाओं की कमी और बुनियादी सुविधाओं की बदहाली का मुद्दा भी उठाया। प्रदर्शन के दौरान बैजनाथ यादव, मुसाफिर सिंह चौहान, संतोष यादव, महेंद्र माही, नफीस अहमद सहित बड़ी संख्या में सपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.