मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news police strictness on criminals and speeding vehicles said inspector kripendra pratap singh

Chandauli News: अपराधियों और तेज रफ्तार वाहनों पर पुलिस की सख्ती, बोले इंस्पेक्टर कृपेंद्र प्रताप सिंह.

"नवागत थानाध्यक्ष ने कृपेंद्र प्रताप सिंह ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। अपराध और यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"

chandauli

8:15 PM, May 29, 2026

Share:

Chandauli News: अपराधियों और तेज रफ्तार वाहनों पर पुलिस की सख्ती, बोले इंस्पेक्टर कृपेंद्र प्रताप सिंह.
logo

इंस्पेक्टर कृपेंद्र प्रताप सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: रतीश कुमार, शहाबगंज(चंदौली).

चंदौली। शहाबगंज थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अपनाना शुरू कर दिया है। नवागत प्रभारी निरीक्षक कृपेंद्र प्रताप सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में साफ कहा कि क्षेत्र में अपराधियों, अराजक तत्वों और तेज रफ्तार वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाएगी। कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


उन्होंने बताया कि बाजारों, चौराहों और मुख्य सड़कों पर लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। तेज रफ्तार, शराब पीकर वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इसके अलावा संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों की भी निगरानी बढ़ाई गई है। प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि आम लोगों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। क्षेत्र में रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाया जाएगा ताकि आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

विज्ञापन

पुलिस टीम लगातार सक्रिय रहकर संवेदनशील इलाकों में निगरानी करेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कृपेंद्र प्रताप सिंह ने स्पष्ट कहा कि अपराध और यातायात नियमों के उल्लंघन को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.