मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news police takes major action on cough syrup smuggling property worth rs 3 50 crore of the accused confiscated

Chandauli News: कफ सिरप तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,आरोपी कि 3.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क.

" मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि छह अचल संपत्तियों को फ्रीज किया गया। इन संपत्तियों में मुगलसराय तहसील क्षेत्र के बेछूपुर, चंधासी और हरिशंकरपुर गांव स्थित आवासीय मकान व भूखंड शामिल हैं। संपत्तियों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 3.50 करोड़ रुपये आंकी गई है।"

chandauli

5:22 PM, Feb 15, 2026

Share:

Chandauli News: कफ सिरप तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,आरोपी कि 3.50 करोड़ की संपत्ति कुर्क.
logo

कफ सिरप कांड में आरोपी की कुर्क भूमि पर बोर्ड लगवाते मुगलसराय कोतवाल संतोष कुमार सिंह

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चंदौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 3 करोड़ 50 लाख रुपये की अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से फ्रीज कर दिया है। यह कार्रवाई मुगलसराय क्षेत्र में की गई, जहां कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध व्यापार से अर्जित संपत्ति को चिन्हित कर कुर्की की प्रक्रिया पूरी की गई।

Img

पुलिस के अनुसार, इस मामले में थाना मुगलसराय में पूर्व से दर्ज मुकदमों की जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपित ने कथित तौर पर नशीले पदार्थों की तस्करी से अवैध धन अर्जित कर विभिन्न स्थानों पर संपत्तियां खरीदी थीं। जांच के बाद एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्रवाई करते हुए छह अचल संपत्तियों को फ्रीज किया गया। इन संपत्तियों में मुगलसराय तहसील क्षेत्र के बेछूपुर, चंधासी और हरिशंकरपुर गांव स्थित आवासीय मकान व भूखंड शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि संपत्तियों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 3.50 करोड़ रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन

Img

कार्रवाई के दौरान मुग़लसराय पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम मौजूद रही। अधिकारियों का कहना है कि मादक पदार्थों की तस्करी और उससे अर्जित अवैध संपत्ति के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अपराध से कमाई गई संपत्ति को कानूनी दायरे में लाकर जब्त करने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहेगी। जनपद में इस कार्रवाई को संगठित अपराध के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.