ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news police team attacked during official duty three including outpost in charge injured fir named against 8

Chandauli News: सरकारी ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, चौकी प्रभारी समेत तीन घायल, 8 पर नामजद एफआईआर.

“दुलहीपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सरकारी ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने प्रिंस सोनकर समेत आठ नामजद और 3-4 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।”

chandauli

1:37 PM, Aug 2, 2026

Share:

Chandauli News: सरकारी ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, चौकी प्रभारी समेत तीन घायल, 8 पर नामजद एफआईआर.
logo

आरोपी युवक को पकड़ते पुलिसकर्मी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के दुलहीपुर चौकी अंतर्गत शनिवार शाम सरकारी ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम पर हमले का मामला सामने आया है। घटना में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने प्रिंस सोनकर समेत आठ नामजद तथा 3-4 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, धमकी और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Img

एफआईआर के अनुसार सावन माह के मद्देनजर दुलहीपुर चौकी पर तैनात कांस्टेबल बालकृष्ण यादव और रिक्रूट कांस्टेबल मोहित यादव मीट-मुर्गा की दुकानों पर नोटिस तामील कराने गए थे। इसी दौरान दुलहीपुर निवासी प्रिंस सोनकर ने कथित तौर पर पुलिसकर्मियों से सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए हाथापाई शुरू कर दी। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की गई। पुलिस का आरोप है कि इसी बीच प्रिंस सोनकर के परिवार के अन्य सदस्य और कुछ अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए तथा पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमले में चौकी प्रभारी की आंख के पास चोट आई, जबकि कांस्टेबल बालकृष्ण यादव का गला दबाने और पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़कर नेम प्लेट तोड़ने का भी आरोप लगाया गया है।

विज्ञापन

Img

पुलिस ने इस मामले में प्रिंस सोनकर, गौतम, अभिषेक, अमरजीत, छोटू, प्रिंस सोनकर के पिता रमेश सोनकर, उसकी माता, बहन तथा 3-4 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न गंभीर धाराओं और आपराधिक कानून (संशोधन) अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और जल्द सभी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.