मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news police team recovered 183 5 kg of ganja from a truck on the highway a smuggler arrested

Chandauli News: पुलिस टीम ने हाइवे पर ट्रक से बरामद किया 183.5 किलो गांजा, एक तस्कर गिरफ्तार.

"अलीनगर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर ट्रेलर ट्रक को रोक कार ज़ब उसकी तलाशी लेने पर उसमें रखी छह बोरियों से कुल 183.5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बिहार के भोजपुर निवासी एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।"

chandauli

8:55 PM, Mar 14, 2026

Share:

Chandauli News: पुलिस टीम ने हाइवे पर ट्रक से बरामद किया 183.5 किलो गांजा, एक तस्कर गिरफ्तार.
logo

अलीनगर पुलिस के कब्जे में बरामद गांजा और तस्कर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर (चंदौली).

चंदौली। अलीनगर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार की रात बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया। गोधना स्थित आर्यन इंटरनेशनल स्कूल के पास चेकिंग के दौरान एक ट्रेलर से 183.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 46 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार स्वाट टीम प्रभारी रामजनम यादव और अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम शुक्रवार देर रात इलाके में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बिहार की ओर से तेज गति से आ रहा एक संदिग्ध ट्रेलर पुलिस को दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक ट्रेलर खड़ा कर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया।

विज्ञापन

पुलिस द्वारा ट्रेलर की तलाशी लेने पर उसमें रखी छह बोरियों से कुल 183.5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम कमलेश कर (38 वर्ष) पुत्र झींगन कर निवासी कटाया गांव, थाना बढ़िया, जिला भोजपुर (बिहार) बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.