Chandauli News: होटल व गेस्ट हाउस पर पुलिस की औचक कार्रवाई, संचालकों में मचा हड़कंप.
"सीओ पीडीडीयू नगर अरुण सिंह ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण संचालित होटल और गेस्ट हाउसों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। संचालकों को नियमों का पालन करने और सभी आवश्यक दस्तावेज दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं।"
chandauli
7:29 PM, Jan 19, 2026
Share:


मुगलसराय क्षेत्र में होटल व गेस्ट हाउसों की जांच करती पुलिस टीम।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने होटल और गेस्ट हाउसों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। अचानक हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र में संचालित होटल व गेस्ट हाउस संचालकों में अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला। क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) की टीम ने भी संयुक्त रूप से कई गेस्ट हाउसों की गहन जांच की।
चेकिंग के दौरान कुछ स्थानों पर संदिग्ध व्यक्ति पाए गए, जिनसे पूछताछ की गई। संतोषजनक जवाब मिलने पर उन्हें आवश्यक हिदायत देकर छोड़ दिया गया। जांच में यह भी सामने आया कि शहर की तंग गलियों में कई गेस्ट हाउस बिना विकास प्राधिकरण की अनुमति और बिना सराय एक्ट में पंजीकरण के संचालित हो रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन गेस्ट हाउसों को लेकर अनैतिक गतिविधियों की लगातार सूचनाएं मिल रही थीं।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो यहां आसपास के जिलों के साथ-साथ अन्य राज्यों से भी लोगों का आना-जाना रहता है, जिससे अवैध गतिविधियों की आशंका बनी रहती है। सीओ पीडीडीयू नगर अरुण सिंह ने स्पष्ट किया कि बिना पंजीकरण संचालित होटल और गेस्ट हाउसों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। संचालकों को नियमों का पालन करने और सभी आवश्यक दस्तावेज दुरुस्त रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का मानना है कि इस तरह के नियमित अभियान से न केवल अपराध पर अंकुश लगेगा, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक व्यवस्था और सुरक्षा भी मजबूत होगी।



