मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news politics heated up due to sp mp s post bjp and sp face to face over taking credit

Chandauli News:सपा सांसद के पोस्ट से गरमाई राजनीति, क्रेडिट लेने को लेकर भाजपा सपा आमने-सामने.

"मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने पुल निर्माण कार्य को लेकर डॉ. पांडेय को बधाई देते हुए कहा कि कुछ नेता सत्ता में रहते हुए कार्य नहीं करते, लेकिन विपक्ष में रहकर श्रेय लेने की राजनीति करते हैं। उन्होंने इसे “सोशल मीडिया की नेतागिरी” करार दिया।"

chandauli

9:55 PM, Mar 1, 2026

Share:

Chandauli News:सपा सांसद के पोस्ट से गरमाई राजनीति, क्रेडिट लेने को लेकर भाजपा सपा आमने-सामने.
logo

सपा सांसद व सपा विधायक और भाजपा नेता व भाजपा विधायक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संतोष, ब्यूरो हेड, पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। जनपद की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। वीरेंद्र सिंह और प्रभु नारायण सिंह यादव के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद भाजपा नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इस मामले में रमेश जायसवाल और वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने संयुक्त रूप से सपा नेताओं पर निशाना साधते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय का बचाव किया। भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने आरोप लगाया कि सपा सांसद द्वारा वाराणसी जिले में स्वीकृत एक सड़क को अपने प्रयासों का परिणाम बताने से सवाल खड़े हो रहे हैं। उनका कहना है कि जब चंदौली की कई सड़कें और विकास योजनाएं लंबित हैं, तब दूसरे जिले के कार्यों को प्राथमिकता देना जनपद के साथ न्यायसंगत नहीं माना जा सकता।

Img

सूर्यमुनि तिवारी ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार की ओर से स्वीकृत विकास कार्यों को सपा विधायक अपने नाम से प्रचारित कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि ठेकेदारों पर दबाव बनाने और निधि से जुड़े कार्यों में अनियमितता की शिकायतें मिल रही हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। भाजपा नेताओं ने पूर्व सांसद डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि उन्होंने चंदौली को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया और कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं शुरू कराईं। उनका कहना है कि वर्तमान में राजनीतिक श्रेय लेने की होड़ दिखाई दे रही है।

विज्ञापन

Img

वहीं, मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने पुल निर्माण कार्य को लेकर डॉ. पांडेय को बधाई देते हुए कहा कि कुछ नेता सत्ता में रहते हुए कार्य नहीं करते, लेकिन विपक्ष में रहकर श्रेय लेने की राजनीति करते हैं। उन्होंने इसे “सोशल मीडिया की नेतागिरी” करार दिया। भाजपा नेताओं ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है। यदि कहीं भी अनियमितता पाई जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.