Chandauli News: महेंद्र राव प्रकरण पर गरमाई सियासत, सपा प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से की मुलाकात.
"सत्यनारायण राजभर ने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो चकिया में बड़ा आंदोलन किया जाएगा। गौरतलब है कि शनिवार को वन विभाग और पुलिस की टीम अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची थी।"
chandauli
9:32 PM, May 12, 2026
Share:


डीएम से मिलते चंदौली और सोनभद्र के सांसद, सकलडीहा विधायक, सपा जिलाध्यक्ष
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। चकिया के चंद्रप्रभा रेंज स्थित गायघाट क्षेत्र में अवैध खनन और वन विभाग की टीम पर हमले के मामले को लेकर जिले की राजनीति गरमा गई है। सोमवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल सांसद वीरेंद्र सिंह और छोटे लाल खरवार के नेतृत्व में डीएम और एसपी से मिला तथा मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पत्रक सौंपा।
सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि दलितों और पिछड़ों का उत्पीड़न किया जा रहा है तथा भाजपा संरक्षित लोगों के इशारे पर अवैध खनन कराया जा रहा है। सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रशासन भाजपा के एजेंट की तरह काम कर रहा है और सपा कार्यकर्ताओं को फर्जी मुकदमों में फंसाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जाति और धर्म के आधार पर कार्रवाई हुई तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करेगी। छोटे लाल खरवार ने आरोप लगाया कि प्रशासन निष्पक्ष तरीके से काम नहीं कर रहा है। सत्यनारायण राजभर ने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो चकिया में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि शनिवार को वन विभाग और पुलिस की टीम अवैध खनन की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंची थी। आरोप है कि सपा नेता महेंद्र राव के नेतृत्व में ग्रामीणों ने टीम पर हमला कर दिया था और कब्जे में लिया गया ट्रैक्टर छुड़ा लिया था। इस मामले में चकिया कोतवाली में पूर्व हिस्ट्रीशीटर महेंद्र राव, उसके भाई समेत करीब 100 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
