मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news politics heated up on sp leader case minister hansraj vishwakarma reached the district hospital said criminals will not escape at any cost

Chandauli News:सपा नेत्री प्रकरण पर गरमाई सियासत, जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, कहा-अपराधी किसी कीमत पर नहीं बचेंगे

"वहीं पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई कर रही है और एक आरोपी की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। अब इस मामले में पक्ष और विपक्ष के नेताओं के लगातार बयान आने से राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ गई है।"

chandauli

7:07 PM, May 30, 2026

Share:

Chandauli News:सपा नेत्री प्रकरण पर गरमाई सियासत, जिला अस्पताल पहुंचे मंत्री हंसराज विश्वकर्मा, कहा-अपराधी किसी कीमत पर नहीं बचेंगे
logo

जिला अस्पताल में भर्ती सपनेत्री गार्गी पटेल से मिलते राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर ब्यूरो.

चंदौली। समाजवादी पार्टी की महिला जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के साथ हुई मारपीट का मामला अब पूरी तरह राजनीतिक रंग ले चुका है। एक ओर जहां सपा नेता लगातार अस्पताल पहुंचकर गार्गी पटेल का हालचाल ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा नेताओं का भी जिला अस्पताल पहुंचने का सिलसिला जारी है। शनिवार को प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा जिला अस्पताल पहुंचे और घायल सपा नेत्री से मुलाकात कर उनका हाल जाना।

Img

मुलाकात के दौरान गार्गी सिंह पटेल ने मंत्री से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि मारपीट के आरोपियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई गई थी। इस पर मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि किसी कार्यक्रम में फोटो खिंच जाने या मंच साझा कर लेने से कोई व्यक्ति भाजपा का सदस्य नहीं हो जाता। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आरोपियों का पार्टी के अधिकृत सदस्य होने का कोई रिकॉर्ड नहीं है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। राज्य मंत्री ने कहा कि योगी सरकार में कानून से ऊपर कोई नहीं है। महिला के साथ हुई इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है। जिसने भी इस कृत्य को अंजाम दिया है, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इस दौरान मंत्री ने समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण और महिला सम्मान की बात करने वाले नेताओं को पहले अपने संगठन और कार्यकर्ताओं के आचरण पर भी नजर डालनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना में शामिल लोगों के राजनीतिक संबंधों को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। मंत्री ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा महिला दरोगा को न्याय नहीं मिलने और कानून व्यवस्था को लेकर दिए गए बयानों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव नजदीक आते ही विपक्ष के नेता अनावश्यक बयानबाजी कर रहे हैं। वहीं हमीरपुर में पुल गिरने की घटना पर अखिलेश यादव की टिप्पणी का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि हर घटना को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए।

Img

गौरतलब है कि 28 मई की सुबह मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मढ़िया गांव में सपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष गार्गी सिंह पटेल के घर में घुसकर मारपीट की गई थी। आरोप है कि उनके कारोबारी साझेदार रहे प्यारेलाल यादव उर्फ मामा के परिवार के लोगों ने घर में घुसकर हमला किया, जिसमें गार्गी सिंह पटेल गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया और जिले की राजनीति में नई बहस छिड़ गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.