मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news politics intensifies over the controversial statement of minister ravindra jaiswal sp mla prabhu narayan retaliated

Chandauli News: मंत्री रविन्द्र जायसवाल के विवादित बयान पर सियासत तेज, सपा विधायक प्रभु नारायण ने किया पलटवार.

"राज्यमंत्री ने कहा, यह ससुरा जालीदार टोपी पहनने वाले का वोट बैंक के लिए काम कर रहा है। सपा विधायक का पलटवार, जनता पूरे घटनाक्रम को देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी।"

chandauli

9:56 PM, Jul 8, 2026

Share:

news-img
logo

सकलडीहा सपा विधायक VS राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। कलेक्ट्रेट परिसर में नवनिर्मित उप निबंधक एवं सहायक महानिरीक्षक (एआईजी) निबंधन कार्यालय भवन के लोकार्पण के बाद प्रदेश के स्टाम्प, न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल के बयान से जिले की राजनीति गरमा गई।


मीडिया से बातचीत के दौरान मंत्री ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, विपक्ष वो जो राम का विरोधी है, जिसने कि राम भक्तों पे चलवाई गोली। हम विधायक थे और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री थे, जिसने कि पूर्व की सरकार में यह कहा था कि इन्होंने प्रस्ताव लेके आए कि सभी जहाँ मुसलमानों का कब्रिस्तान है उसको सेफ करने के लिए हम करवाएंगे बाउंड्री। तो हमने कहा कि मुसलमानों का कब्रिस्तान को आप सेफ करा लीजिये, लेकिन जहाँ हिन्दू का श्मशान है, वो भी बनना चाहिए। इसने फंड नहीं दिया।

ये फंड नहीं दिया है, केवल काम किया कब्रिस्तान के लिए। ये कब्रिस्तान वाले इनको प्रिय हैं। ये जो राम के नाम पर बोल रहा है आस्थावान आदमी, कि घाव को कुरेदने का प्रयास कर रहा है। घाव लगा है, सब पर लगा है। 100 करोड़ के हिन्दू जो सोच के लोग हैं, सब 100 करोड़ घाव लगा है। लेकिन यह ससुरा कुरेद-कुरेद कुरेद-कुरेद कर करके लुंगी पहनने वाले, जालीदार टोपी पहनने वाले का वोट बैंक के लिए काम कर रहा है।

विज्ञापन

मंत्री के बयान के बाद सपा ने किया पलटवार। सकलडीहा से सपा विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव ने कहा कि राम मंदिर में कथित चोरी का मामला देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है और विपक्ष केवल जवाब मांग रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामले में सरकार जवाब देने के बजाय विपक्ष पर हमला कर रही है। विधायक ने कहा कि यदि सरकार पारदर्शी है तो पूरे मामले की सच्चाई जनता के सामने रखनी चाहिए। भाषा को लेकर भी साधा निशाना। 

प्रभु नारायण सिंह यादव ने राज्य मंत्री द्वारा इस्तेमाल किए गए शब्दों पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इस तरह की भाषा किसी जिम्मेदार मंत्री को शोभा नहीं देती। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के नेता मुद्दों का जवाब देने के बजाय व्यक्तिगत टिप्पणी कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि जनता पूरे घटनाक्रम को देख रही है और समय आने पर इसका जवाब देगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.