ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news pomegranate laden dcm hits a parked highway dcm driver dies

Chandauli News: अनार लदी डीसीएम ने खड़ी हाइवा में मारी टक्कर, डीसीएम चालक की मौत.

"अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि चालक को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराया और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई"

chandauli

6:39 PM, Dec 28, 2025

Share:

Chandauli News: अनार लदी डीसीएम ने खड़ी हाइवा में मारी टक्कर, डीसीएम चालक की मौत.
logo

कोहरा हाईवे के पीछे से टकराई डीसीएम ट्रक सड़क पर बिखरा अनार

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के सिंघिताली गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर रविवार कि सुबह कोहरे के कारण भीषण सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में अनार से लदी डीसीएम ट्रक के चालक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना कारण नेशनल हाईवे 19 पर लंबा जाम लग गया।

Img

जानकारी के अनुसार दिल्ली की ओर से आ रही डीसीएम सड़क किनारे खड़ी एक हाइवा में जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि डीसीएम का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद चालक को केबिन से बाहर निकाला।

घायल चालक को एनएचएआई की एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी रातून दास के रूप में हुई है।

Img

इस संबंध में अलीनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि चालक को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात सुचारु कराया और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई में जुट गई।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.