ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news poor house burnt to ashes due to spark from high tension wire

Chandauli News: हाईटेंशन तार की चिंगारी से जलकर खाक हो गया गरीब आशियाना.

"सपा नेता दिनेश यादव मौके पर पहुंचे, उन्होंने परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और प्रशासन से विभाग की लापरवाही की जांच कर उचित मुआवजा तथा तत्काल राहत व आर्थिक सहायता देने की मांग की। बसपा कार्यकर्ता बेचन राम ने भी पीड़ितों के लिए सहायता की अपील की है"

chandauli

7:18 PM, Oct 21, 2025

Share:

Chandauli News: हाईटेंशन तार की चिंगारी से जलकर खाक हो गया गरीब आशियाना.
logo

जलकर खाक हो हुए आशियाने को देखती प्रभावित महिला

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: गोविंद कुमार, चकिया.

चंदौली। चकिया कोतवाली के ईसापुर कलां गांव में हाईटेंशन तार से लगी चिंगारी ने सबरू राम का मड़ईनुमा घर पूरी तरह जला दिया। हादसे में उनकी नई इलेक्ट्रॉनिक स्कूटी, दो चौकी-चारपाई, बिस्तर, कपड़े और अन्य घरेलू सामान राख हो गया।

परिवार पहले से आर्थिक रूप से कमजोर था; इस आग ने उनकी मुश्किलें और बढ़ा दीं। ग्रामीणों ने बताया कि ऊपर से गुजरते हाईटेंशन तार लंबे समय से जर्जर थे और कई बार बिजली विभाग को सूचित किए जाने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई इसलिए वे विभाग की लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन

घटना के बाद सपा नेता दिनेश यादव मौके पर पहुंचे, उन्होंने परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और प्रशासन से विभाग की लापरवाही की जांच कर उचित मुआवजा तथा तत्काल राहत व आर्थिक सहायता देने की मांग की। बसपा कार्यकर्ता बेचन राम ने भी पीड़ितों के लिए सहायता की अपील की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.