मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news poor man s mud house collapsed due to heavy rains household items buried under the debris

Chandauli News: तेज बारिश में भरभराकर गिरा गरीब का कच्चा मकान, मलबे में दबा गृहस्थी का सामान.

“शहाबगंज के बरांव गांव में तेज बारिश के दौरान कच्चा मकान गिरने से गरीब परिवार की पूरी गृहस्थी मलबे में दबकर नष्ट हो गई। हादसे के समय परिवार के लोग घर में मौजूद थे, लेकिन समय रहते बाहर निकलने से सभी की जान बच गई।”

chandauli

8:24 PM, Aug 17, 2026

Share:

Chandauli News: तेज बारिश में भरभराकर गिरा गरीब का कच्चा मकान, मलबे में दबा गृहस्थी का सामान.
logo

बारिश के बाद मलबे में तब्दील हुआ कच्चा मकान और प्रभावित परिवार।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : गोविंद कुमार, चकिया तहसील, चंदौली.

चंदौली। शहाबगंज विकासखंड के बरांव गांव में रविवार रात तेज बारिश के दौरान राम कुवंर गुप्ता का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। मकान में रखा खाद्य सामग्री समेत गृहस्थी का पूरा सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। हादसे के समय परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर मौजूद थे। मकान गिरने की आहट मिलते ही परिजन आनन-फानन में बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

मकान गिरने के बाद परिवार के सामने रहने और खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है। राम कुवंर गुप्ता इलिया कस्बे में छोटी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के बावजूद परिवार को अब तक सरकारी आवास का लाभ नहीं मिल सका था और वे जर्जर कच्चे मकान में रहने को मजबूर थे। मकान गिरने के बाद परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।

विज्ञापन

ग्राम प्रधान अभय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना तहसील प्रशासन को दे दी गई है। उन्होंने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता, राहत सामग्री और आवास उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द राहत पहुंचाने और परिवार के रहने की व्यवस्था कराने की अपील की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.