मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news pradhan saved the lives of youth injured in a road accident an example of humanity

Chandauli News: सड़क हादसे में घायल युवकों की प्रधान ने बचाई जान, मानवता की मिसाल.

"इस सराहनीय कार्य के लिए परिजनों ने प्रधान का आभार जताया। प्रधान आशुतोष सिंह ने कहा कि उनके लिए निमंत्रण से ज्यादा जरूरी घायलों की जान बचाना था।"

chandauli

11:57 AM, May 6, 2026

Share:

Chandauli News: सड़क हादसे में घायल युवकों की प्रधान ने बचाई जान, मानवता की मिसाल.
logo

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में घायल का इलाज करते स्वास्थ्य कर्मी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के पपौरा बाजार के पास हाईवे पर मंगलवार रात हुए सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए। काफी देर तक सड़क पर पड़े रहने के बावजूद कोई मदद के लिए आगे नहीं आया, लेकिन इसी बीच एक ग्राम प्रधान ने मानवता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई।

Img

जानकारी के अनुसार सुरतापुर और ओदरा गांव निवासी नरेंद्र कुमार (35), शुभम कुमार (17) और अभिषेक कुमार एक ही बाइक से सकलडीहा से न्यौता कर घर लौट रहे थे। पपौरा स्थित आरा मशीन के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से तीनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। खून से लथपथ हालत में काफी देर तक सड़क पर पड़े रहने के बावजूद कोई राहगीर मदद के लिए आगे नहीं आया।

विज्ञापन

Img

इसी दौरान सेवड़ी हुदहुदीपुर के ग्राम प्रधान आशुतोष कुमार सिंह अपने निजी वाहन से कहीं जा रहे थे। घायलों को देख उन्होंने तुरंत गाड़ी रोकी और बिना देर किए तीनों को चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया। इसके बाद प्रधान ने घायलों और उनकी बाइक को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचवाया।#ChandauliNews #AccidentNews #Humanity #GoodWork #UPNews


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.