Chandauli News: जीराम जी का काम बंद होने पर प्रधानों का फूटा गुस्सा, बीडीओ के खिलाफ जिला मुख्यालय पर आंदोलन की चेतावनी.
“प्रधानसंघ अध्यक्ष रामलाल यादव के नेतृत्व में बुधवार को प्रधानों ने बैठक कर बीडीओ की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और मांगें पूरी नहीं होने पर जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी।”
chandauli
7:05 PM, Aug 12, 2026
Share:


चकिया ब्लाक कार्यालय में बैठक करते आकर्षित ग्राम प्रधान
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story by : गोविंद कुमार, चकिया, चंदौली.
चंदौली। चकिया विकासखंड में मनरेगा के तहत कार्यों और श्रमिकों की डिमांड को लेकर ग्राम प्रधानों का आक्रोश बुधवार को खुलकर सामने आया। प्रधानसंघ अध्यक्ष रामलाल यादव के नेतृत्व में करीब 70 ग्राम प्रधान और प्रतिनिधि ब्लॉक परिसर में जुटे और बैठक कर बीडीओ की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। प्रधानों ने आरोप लगाया कि कई बार वार्ता के बावजूद मनरेगा के कार्य सुचारू रूप से शुरू नहीं कराए जा रहे हैं।
प्रधानों का कहना है कि चल रहे कार्यों के लिए लेबर डिमांड नहीं निकाली जा रही है और नई आईडी व नए कार्यों को भी स्वीकृति नहीं मिल पा रही है। बीडीओ की ओर से अन्य ब्लॉकों में कार्य शुरू होने के बाद यहां काम शुरू कराने की बात कही जा रही है, जिसे प्रधानों ने उचित जवाब नहीं माना। प्रधान प्रतिनिधि आशुतोष जायसवाल ने कहा कि करीब 70 प्रधान बैठक में शामिल हुए हैं। मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को पत्र के माध्यम से दी जाएगी। जरूरत पड़ी तो सभी प्रधान जिला मुख्यालय पहुंचकर अधिकारियों से वार्ता करेंगे और चकिया में मनरेगा कार्य सुचारू रूप से शुरू कराने की मांग रखेंगे।
विज्ञापन
प्रधानों ने कहा कि डीसी स्तर से चल रही साइटों पर एक सप्ताह की लेबर डिमांड निकालने की बात कही गई है। इसके बावजूद यदि कार्य शुरू नहीं कराए गए तो प्रधान आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। बैठक में राजकुमार यादव, ओमप्रकाश पटेल, राजेश पटेल, प्रवीण, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, अमित यादव, अतीक अहमद समेत बड़ी संख्या में प्रधान मौजूद रहे।
