मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news praveen togadia said ram temple was built with struggle and determination

Chandauli News: प्रवीण तोगड़िया बोले, संघर्ष और संकल्प से बना राम मंदिर.

"प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने धार्मिक स्थलों, परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाए रखने पर जोर दिया।"

chandauli

5:45 PM, Jan 22, 2026

Share:

Chandauli News: प्रवीण तोगड़िया बोले, संघर्ष और संकल्प से बना राम मंदिर.
logo

नम्बर-बलुआ डेरवा में मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देते आयोजक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। बलुआ थाना क्षेत्र के डेरवा गांव में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय महिला परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे प्रवीण भाई तोगड़िया को आयोजकों द्वारा अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान सुरक्षा के मद्देनज़र बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रही।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रवीण तोगड़िया ने राम मंदिर आंदोलन से जुड़े संघर्षों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष, आंदोलन और त्याग के बाद अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका। उन्होंने दावा किया कि इस आंदोलन में देशभर के लाखों कार्यकर्ताओं की भूमिका रही और वर्षों तक गांव-गांव जाकर जनजागरण किया गया। उन्होंने ‘अब तो हिन्दू ही आगे’ के नारे के साथ समाज को संगठित रहने का आह्वान किया।

तोगड़िया ने कहा कि संकल्प और दृढ़ इच्छाशक्ति से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं। उन्होंने धार्मिक स्थलों, परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाए रखने पर जोर दिया। अपने संबोधन में उन्होंने हनुमान चालीसा और ‘हर हर महादेव’ जैसे नारों को गांव-गली तक पहुंचाने की बात कही।
राष्ट्रीय महिला परिषद की प्रतिनिधि रजनी बहन ने भी सम्मेलन को संबोधित किया। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा, समाज में जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा पर जोर देते हुए कहा कि समाज की मजबूती के लिए एकजुटता आवश्यक है। उन्होंने हिन्दू हेल्पलाइन के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता किए जाने की बात कही।
कार्यक्रम में भाजपा नेता सूर्यमुनि तिवारी, डॉ. विवेक जायसवाल, गंगा सेवा समिति अध्यक्ष दीपक जायसवाल, संकठा राजभर, दीनानाथ पाण्डेय, रामप्यारे पाण्डेय, लवकुश, शिवम दुबे, डॉ. राधाकांत पाठक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्र पाण्डेय ने किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.