ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news preparations for shrimad bhagwat katha completed in madhopur the story will start from 26th

Chandauli News: माधोपुर में श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियां पूरी, 26 से शुरू होगी कथा.

“चंदौली के सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र स्थित माधोपुर में पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के पिता स्वर्गीय रामअवध सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गुरुवार 26 नवंबर को दोपहर दो बजे से कथा का शुभारंभ होगा। आयोजन को लेकर पूरे गांव में उत्सव और भक्तिमय माहौल है।”

chandauli

11:12 PM, Nov 25, 2026

Share:

Chandauli News: माधोपुर में श्रीमद्भागवत कथा की तैयारियां पूरी, 26 से शुरू होगी कथा.
logo

माधोपुर में श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन की तैयारियों का जायजा लेते पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। सैयदराजा विधानसभा क्षेत्र के माधोपुर गांव में श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन को लेकर बुधवार को पूरे दिन तैयारियां युद्धस्तर पर चलती रहीं। कथा पंडाल को अंतिम रूप देने का काम देर रात तक जारी रहा। वहीं कथास्थल तक पहुंचने वाले रास्तों की साफ-सफाई और मरम्मत के साथ वाहनों की पार्किंग व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया। पंडाल और आसपास के क्षेत्र को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रास्तों पर रोशनी की व्यवस्था की गई है। वहीं प्रसाद वितरण के लिए लड्डू सहित अन्य प्रसाद तैयार करने में कारीगर जुटे रहे।

Img

आयोजन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए पूर्व विधायक एवं आयोजक मनोज सिंह डब्लू ने बुधवार शाम समर्थकों के साथ कथा पंडाल और आसपास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि कथा श्रवण के लिए माधोपुर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। अतिथियों के स्वागत, सत्कार और सेवा में कोई कमी न रहे, ताकि बाहर से आने वाले श्रद्धालु माधोपुर के आतिथ्य को हमेशा याद रखें। उन्होंने ग्रामीणों से कथा को उत्सव के रूप में मनाने और आयोजन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इसके पूर्व बुधवार की सुबह मनोज सिंह डब्लू ने माधोपुर गांव में जनसंपर्क कर एक-एक ग्रामीण के घर पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा में शामिल होने का निमंत्रण दिया। उन्होंने बताया कि 26 नवंबर को दोपहर दो बजे कथा का शुभारंभ होगा। इस दौरान कथावाचिका पंडित गौरांरी गौरी श्रद्धालुओं को कथा के माध्यम से मार्गदर्शन और आशीर्वचन प्रदान करेंगी।

विज्ञापन

Img

गौरतलब है कि माधोपुर में पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू के पिता स्वर्गीय रामअवध सिंह की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसे लेकर पिछले एक पखवारे से गांव में तैयारियां चल रही थीं, जिन्हें बुधवार को अंतिम रूप दे दिया गया। कथा आयोजन को लेकर पूरे माधोपुर गांव में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.