ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news wells are being dug due to loud explosions near the forest there is a possibility of harm to the environment and wildlife due to blasting

Chandauli News: जंगल के पास तेज धमाकों से हो रही कुएं की खुदाई, ब्लास्टिंग से पर्यावरण वन्य जीव को नुकसान पहुंचने की आशंका.

“चंदौली के नौगढ़ ब्लॉक स्थित केलाड़िया गांव में जंगल के पास चट्टानों को विस्फोट से तोड़कर कुआं खोदे जाने का मामला सामने आया है। मौके के वीडियो और तस्वीरों में बड़े-बड़े पत्थर बिखरे दिखाई दे रहे हैं। जंगल क्षेत्र में हो रही इस ब्लास्टिंग ने वन विभाग और प्रशासन की निगरानी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।”

chandauli

11:20 PM, Nov 25, 2026

Share:

Chandauli News: जंगल के पास तेज धमाकों से हो रही कुएं की खुदाई, ब्लास्टिंग से पर्यावरण वन्य जीव को नुकसान पहुंचने की आशंका.
logo

नौगढ़ के केलाड़िया गांव में जंगल के पास ब्लास्टिंग कर कुआं खोदने के दौरान बिखरे पत्थर।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : दीपक कुमार, नौगढ़, चंदौली.

चंदौली। नौगढ़ ब्लॉक के केलाड़िया गांव में जंगल के पास तेज धमाकों के बीच कुआं खोदे जाने का मामला सामने आया है। यहां चट्टानों को तोड़ने के लिए ब्लास्टिंग किए जाने की बात सामने आई है। मौके के वीडियो और तस्वीरों में गहरी खुदाई के साथ बड़े-बड़े पत्थर बिखरे दिखाई दे रहे हैं। गड्ढे के अंदर और बाहर चट्टानों के टूटे हुए टुकड़े पड़े हैं, जबकि किनारे पर पत्थरों का बड़ा ढेर लगा हुआ है। पास के खेत के समीप ट्रैक्टर भी खड़े नजर आ रहे हैं।

Img

जंगल के नजदीक इस तरह विस्फोट कर खुदाई किए जाने से वन क्षेत्र और पर्यावरण पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंता जताई जा रही है। सवाल यह है कि आखिर जंगल के पास इतनी बड़े स्तर पर ब्लास्टिंग किसकी अनुमति से की जा रही है? क्या इसके लिए संबंधित विभागों से जरूरी स्वीकृति और विस्फोटक इस्तेमाल करने का लाइसेंस लिया गया है? यदि अनुमति नहीं है तो अब तक जिम्मेदार विभागों की ओर से कार्रवाई क्यों नहीं की गई? नियमों के मुताबिक, वन भूमि पर गैर-वन गतिविधियों, खुदाई और निर्माण के लिए वन (संरक्षण एवं संवर्धन) अधिनियम, 1980 के तहत निर्धारित प्रक्रिया और आवश्यक मंजूरी का पालन करना अनिवार्य है। वहीं, विस्फोटक अधिनियम, 1884 के प्रावधानों के तहत विस्फोटकों का इस्तेमाल निर्धारित लाइसेंस और अनुमति के अनुसार ही किया जा सकता है। पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, 1986 के तहत पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियों पर कार्रवाई का प्रावधान है। इसके अलावा भारतीय वन अधिनियम, 1927 में आरक्षित वन क्षेत्रों में बिना अनुमति पत्थर तोड़ने, पेड़ काटने और जमीन की खुदाई जैसी गतिविधियों पर प्रतिबंध से जुड़े प्रावधान हैं।

विज्ञापन

Img

ऐसे में केलाड़िया गांव में जंगल के पास हो रही ब्लास्टिंग की निष्पक्ष जांच जरूरी है। संबंधित वन विभाग, प्रशासन और विस्फोटक नियंत्रण से जुड़े अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर यह जांच करनी चाहिए कि खुदाई और ब्लास्टिंग के लिए जरूरी अनुमति ली गई है या नहीं। यदि नियमों का उल्लंघन पाया जाता है तो तत्काल ब्लास्टिंग पर रोक लगाते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि जंगल और पर्यावरण को होने वाले संभावित नुकसान को रोका जा सके।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.