ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news preparations for the great festival dala chhath begin cleaning of mansarovar pond in the final stages

Chandauli News: महापर्व डाला छठ की तैयारी शुरू, मानसरोवर तालाब की साफ सफाई अंतिम दौर में.

"छठ पूजा कमेटी के संस्थापक कृष्णा गुप्ता ने बताया कि शनिवार को सूर्य मंदिर के मानसरोवर तालाब से सूर्य देव की सवारी के रूप में सजाए गए सात घोड़ों को बाजे के साथ नगर भ्रमण के लिए भेजा जाएगा। ब्रती लोग घर-घर प्रहरी की भांति यात्रा में शामिल होंगे, घोड़ों को चना-गुड़ खिलाकर आरती-पूजन कर आशीर्वाद लेंगे और मानसरोवर तालाब पर 24 घंटे कीर्तन होगा।

chandauli

8:51 PM, Oct 24, 2025

Share:

Chandauli News: महापर्व डाला छठ की तैयारी शुरू, मानसरोवर तालाब की साफ सफाई अंतिम दौर में.
logo

डीडीयू नगर के रेलवे ओवर ब्रिज के समीप स्थित मानसरोवर तालाब

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर. 

चंदौली। दीपोत्सव के साथ ही डाला छठ की तैयारियाँ भी शुरू हो गई हैं और युवाओं ने तालाबों की सफाई की जिम्मेदारी ली है। श्री श्री सूर्य मंदिर छठ पूजा कमेटी के सदस्यों ने मानस नगर स्थित मानसरोवर तालाब की सफाई की।

Img

लोक आस्था का यह पवित्र व्रत जोश-खरोश से मनाया जाएगा। घरों में अर्घ्य के पकवान बनाने के लिए गेहूँ धोकर सुखाया जा रहा है, जबकि युवाकिशोर तालाबों की सफाई में जुटे हैं। घाटों की सजावट कुछ दिनों बाद शुरू होगी। डाला छठ रविवार को नहाय-खाय से शुरू होगा, जब व्रती लौकी की सब्जी, चने की दाल और चावल खाकर निर्जल व्रत आरंभ करेंगे। शाम को बखीर तैयार कर पूजा-अर्चना और भोग किया जाएगा; घाटों पर दीपदान भी होगा। इसके बाद 36 घंटे का उपवास रहेगा। 

सोमवार को व्रती तालाब और सरोवर के तट पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे और मंगलवार को उदयमान सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत समाप्त होगा। छठ पूजा कमेटी के संस्थापक कृष्णा गुप्ता ने बताया कि शनिवार को सूर्य मंदिर के मानसरोवर तालाब से सूर्य देव की सवारी के रूप में सजाए गए सात घोड़ों को बाजे के साथ नगर भ्रमण के लिए भेजा जाएगा। 

Img

ब्रती लोग घर-घर प्रहरी की भांति यात्रा में शामिल होंगे, घोड़ों को चना-गुड़ खिलाकर आरती-पूजन कर आशीर्वाद लेंगे और मानसरोवर तालाब पर 24 घंटे कीर्तन होगा। उसके बाद प्रसाद बनाने के लिए आम की लकड़ी, चूल्हा बनाने हेतु नई ईंट और नारियल निःशुल्क प्रदान किए जाएंगे। चार दिवसीय छठ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत पुलिस अधीक्षक चंदौली द्वारा सात घोड़ों को झंडी दिखाकर की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.