ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news preparations for uptet 2026 completed more than 25 thousand candidates will appear for the exam at 12 centres

Chandauli News: UPTET-2026 की तैयारियां पूरी, 12 केंद्रों पर 25 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा.

"पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और होमगार्ड तैनात रहेंगे। अभ्यर्थियों की प्रवेश द्वार पर सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में एंट्री होगी। सोशल मीडिया पर अफवाहों, पेपर लीक की भ्रामक सूचनाओं और सॉल्वर गैंग की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी।"

chandauli

8:22 AM, Jun 30, 2026

Share:

Chandauli News: UPTET-2026 की तैयारियां पूरी, 12 केंद्रों पर 25 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा.
logo

यूपी टेट परीक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश देते डीएम और एसपी

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.

चंदौली। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET)-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए चंदौली जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में परीक्षा की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Img

जनपद में UPTET-2026 की परीक्षा 2, 3 और 4 जुलाई को आयोजित होगी। 2 और 3 जुलाई को दो-दो पालियों तथा 4 जुलाई को एक पाली में परीक्षा कराई जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए जिले में कुल 12 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें एक श्रेणी-ए और 11 श्रेणी-बी विद्यालय शामिल हैं। प्रत्येक पाली में 5,112 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जबकि पांच पालियों में कुल लगभग 25,560 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा संचालन के लिए अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) रतन वर्मा को नोडल अधिकारी (प्रशासन) तथा अपर पुलिस अधीक्षक (सदर) को नोडल अधिकारी (पुलिस) बनाया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। प्रश्नपत्रों और ओएमआर शीट को कोषागार के डबल लॉक स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षित रखा जाएगा और निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मजिस्ट्रेट परीक्षा से पहले अपने-अपने केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर लें। परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू रहेगी। परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों के आसपास संचालित फोटोकॉपी की दुकानें, कोचिंग संस्थान और साइबर कैफे बंद रहेंगे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लाइव निगरानी की जाएगी, जिसकी मॉनिटरिंग जिला मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से होगी। साथ ही पेयजल, बिजली, बैठने की व्यवस्था और प्राथमिक उपचार जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। 

विज्ञापन

Img

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल, महिला पुलिसकर्मी और होमगार्ड तैनात रहेंगे। अभ्यर्थियों की प्रवेश द्वार पर सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में एंट्री होगी। सोशल मीडिया पर अफवाहों, पेपर लीक की भ्रामक सूचनाओं और सॉल्वर गैंग की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाएगी। परीक्षा केंद्रों के भीतर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा की शुचिता भंग करने या अनुचित साधनों का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.