ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news preparations intensified in chandauli for the air show parking for 50 thousand vehicles 21 watch towers being built on the banks of ganga

Chandauli News : एयर शो के लिए चंदौली में तैयारियां तेज, 50 हजार वाहनों की पार्किंग, गंगा किनारे बन रहे 21 वॉच टावर.

“वाराणसी के नमो घाट पर 22, 24 और 25 अक्टूबर को होने वाले एयर शो को देखने के लिए चंदौली की ओर भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। पड़ाव क्षेत्र के बहादुरपुर में गंगा किनारे सात किलोमीटर तक बैरिकेडिंग की गई है। पीडब्ल्यूडी के अनुसार, करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। "

chandauli

11:29 PM, Oct 17, 2026

Share:

Chandauli News : एयर शो के लिए चंदौली में तैयारियां तेज, 50 हजार वाहनों की पार्किंग, गंगा किनारे बन रहे 21 वॉच टावर.
logo

गंगा किनारे बना वाच टावर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : - संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। वाराणसी के नमो घाट पर प्रस्तावित एयर शो को देखने आने वाले दर्शकों की सुविधा के लिए चंदौली जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पड़ाव क्षेत्र के बहादुरपुर में गंगा तट पर करीब सात किलोमीटर तक बैरिकेडिंग कराई गई है। सुजाबाद से कटेसर तक 21 वॉच टावर बनाए गए हैं, जिनसे पुलिसकर्मी भीड़ और गतिविधियों पर नजर रखेंगे। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) का दावा है कि तैयारियों का करीब 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है।

Img

दर्शकों के वाहनों के लिए तीन निशुल्क पार्किंग स्थल तैयार किए जा रहे हैं। इनमें बहादुरपुर-पड़ाव मार्ग पर पंचायत भवन के पीछे, मुगलसराय-पड़ाव मार्ग और साहूपुरी रोड शामिल हैं। इनकी कुल क्षमता करीब 50 हजार दोपहिया और चारपहिया वाहनों की बताई गई है। गंगा तट तक पहुंचने के लिए पुरानी सड़कों की मरम्मत के साथ दो नई सड़कें भी बनाई जा रही हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य शिविर, दिशा सूचक संकेतक और कंट्रोल रूम की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन

Img

गंगा किनारे हर 300 मीटर पर दर्शकों के बैठने के लिए टेंट लगाए जा रहे हैं। इनमें टेबल-कुर्सियों के साथ सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग और लोहे की जाली लगाई जा रही है। डोमरी स्थित सतुवा बाबा आश्रम के पास अधिकारियों के ठहरने के लिए भी टेंट तैयार किए गए हैं। अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी राजेश कुमार ने बताया कि दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि एयर शो देखने आने वाले लोगों को परेशानी न हो।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.