ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news preparations of railways intensified for pitru paksha fair ticket counters and security arrangements will increase in gaya

Chandauli News: पितृपक्ष मेला को लेकर रेलवे की तैयारी तेज, गया में बढ़ेंगे टिकट काउंटर और सुरक्षा व्यवस्था.

“पितृपक्ष मेला को लेकर रेलवे ने गया क्षेत्र में तैयारियां तेज कर दी हैं। पिछले वर्ष 15 से 20 लाख श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए इस बार टिकटिंग, सुरक्षा, स्वच्छता और भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए जा रहे हैं।”

chandauli

9:51 AM, Sep 8, 2026

Share:

Chandauli News: पितृपक्ष मेला को लेकर रेलवे की तैयारी तेज, गया में बढ़ेंगे टिकट काउंटर और सुरक्षा व्यवस्था.
logo

पितृपक्ष मेला को लेकर गया जंक्शन पर व्यवस्थाओं का जायजा लेते DRM

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। पितृपक्ष मेला के दौरान गया पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पिछले वर्ष करीब 15 से 20 लाख श्रद्धालुओं के आवागमन को देखते हुए इस बार रेलवे की ओर से यात्री सुविधाओं के साथ सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

Img

पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक डिंपी गर्ग ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना की निगरानी में तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है। गया जंक्शन, विष्णुपद और रामसागर तालाब क्षेत्र में अतिरिक्त टिकट काउंटर बनाए जाएंगे। गया जंक्शन के आरक्षण केंद्र में अतिरिक्त काउंटर के साथ करंट आरक्षण काउंटर को 24 घंटे संचालित करने की तैयारी है। अनारक्षित टिकट के लिए मुख्य बुकिंग क्षेत्र में 10 और डेल्हा में तीन काउंटर चलाए जाएंगे। भीड़ बढ़ने पर मोबाइल यूटीएस मशीन, एटीवीएम और अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।

विज्ञापन

Img

यात्रियों की सुविधा के लिए स्टेशन के प्रवेश और निकास मार्गों के संकेतक दुरुस्त किए जा रहे हैं। ट्रेनों के प्लेटफॉर्म और आगमन की स्पष्ट उद्घोषणा के साथ यात्रियों को सुरक्षा संबंधी संदेश भी दिए जाएंगे। प्रतीक्षालय और होल्डिंग एरिया में बैठने, पेयजल और भोजन की व्यवस्था की जाएगी। बुजुर्ग, बीमार और दिव्यांग यात्रियों के लिए व्हीलचेयर तथा सहायता कर्मियों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। भीड़ नियंत्रण के लिए प्लेटफॉर्म, फुट ओवरब्रिज, प्रवेश-निकास और प्रतीक्षालय में अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती होगी। सीसीटीवी से निगरानी बढ़ाई जाएगी और पार्सल समेत अन्य सामग्री को यात्री मार्ग से हटाकर रास्ते खुले रखने पर जोर रहेगा। श्रद्धालुओं की संख्या के अनुसार विशेष ट्रेनों के संचालन और प्रमुख स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव की संभावनाओं का भी आकलन किया जा रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.