ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news no bag day celebrated in council schools children showed their strength in chess competition

Sonbhadra News: परिषदीय विद्यालयों में मना नो बैग डे, शतरंज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम.

बभनी ब्लॉक के सभी परिषदीय विद्यालयों में महीने के अंतिम शनिवार को नो बैग डे मनाया गया। बच्चों ने खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों में भाग लिया, जबकि द्वितीय पाली में शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से बच्चों की तार्किक क्षमता, रचनात्मकता और सीखने की रुचि बढ़ती है।

sonbhadra

7:15 PM, Oct 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: परिषदीय विद्यालयों में मना नो बैग डे, शतरंज प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम.
logo

बभनी के परिषदीय विद्यालय में नो बैग डे के अवसर पर शतरंज प्रतियोगिता में हिस्सा लेती छात्राएं, खेल के जरिए बौद्धिक क्षमता और एकाग्रता बढ़ाने की पहल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

विकास खंड बभनी के सभी परिषदीय विद्यालयों में महीने के अंतिम शनिवार को नो बैग डे (बस्ता दिवस) मनाया गया। इस दौरान बच्चों को किताबी पढ़ाई से अलग खेल-कूद और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से सीखने का अवसर दिया गया। वहीं, द्वितीय पाली में विद्यालयों में शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत आयोजित नो बैग डे और आनंदम गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ व्यावहारिक ज्ञान, रचनात्मकता और खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। इस दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से सीखने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। द्वितीय पाली में आयोजित शतरंज प्रतियोगिता के जरिए विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता, एकाग्रता, निर्णय लेने की योग्यता और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। शिक्षकों ने बच्चों को खेल के नियमों की जानकारी देते हुए प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने बताया कि नो बैग डे की पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों को किताबी ज्ञान के साथ रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और व्यावहारिक कौशल से जोड़ना है। ऐसी गतिविधियों से बच्चों का मानसिक विकास होता है और उनमें सीखने के प्रति रुचि बढ़ती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा को रोचक और प्रभावी बनाने के लिए खेलकूद एवं रचनात्मक गतिविधियां महत्वपूर्ण हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.