ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news preparations to send notices to 25 thousand voters sdm took stock

Chandauli News: 25 हजार मतदाताओं को नोटिस भेजने की तैयारी, एसडीएम ने लिया जायजा.

"एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बीएलओ को निर्देश दिया कि वे प्रकाशित मतदाता सूची को गांव के लोगों को पढ़कर सुनाएं और नाम संशोधन, नाम जोड़ने व नाम हटाने से संबंधित फार्मों की जानकारी दें। साथ ही दावा-आपत्ति प्रक्रिया को भी स्पष्ट करने को कहा गया।"

chandauli

8:59 PM, Jan 12, 2026

Share:

Chandauli News: 25 हजार मतदाताओं को नोटिस भेजने की तैयारी, एसडीएम ने लिया जायजा.
logo

सकलडीहा बूथ पर एसडीएम कुंदन राज कपूर निरीक्षण करते हुए साथ में सुपरवाइजर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: पुनवासी यादव सकलडीहा (चंदौली).

चंदौली। सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची को लेकर प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। सूची से हटाए गए मतदाताओं में से 25 हजार 201 मतदाताओं को नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी के निर्देश पर रविवार को एसडीएम कुंदन राज कपूर ने तहसील स्तरीय अधिकारियों के साथ बूथों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बीएलओ को निर्देश दिया कि वे प्रकाशित मतदाता सूची को गांव के लोगों को पढ़कर सुनाएं और नाम संशोधन, नाम जोड़ने व नाम हटाने से संबंधित फार्मों की जानकारी दें। साथ ही दावा-आपत्ति प्रक्रिया को भी स्पष्ट करने को कहा गया।प्रशासन के अनुसार सकलडीहा विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर के बाद कुल 54 हजार 470 मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। इनमें 11 हजार 565 मतदाता अनुपस्थित पाए गए, 10 हजार 108 मृत घोषित किए गए, 24 हजार 910 मतदाता अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके हैं, जबकि 6 हजार 777 डबल मतदाता पाए गए। इसके अलावा 1 हजार 110 मतदाताओं का पता अन्य कारणों से नहीं चल सका है। शेष 2 लाख 89 हजार 55 मतदाताओं की सूची प्रकाशित की गई है।
एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि जिन मतदाताओं का कोई स्पष्ट विवरण नहीं मिला है, उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है और 6 फरवरी तक बीएलओ द्वारा नोटिस का जवाब लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को लेकर किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।निरीक्षण के दौरान तहसीलदार संदीप श्रीवास्तव, बीडीओ विजय कुमार सिंह, बीईओ अवधेश राय सहित निर्वाचन कार्यालय और बीएलओ के कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.