Chandauli News: डंफर की टक्कर से काली मंदिर के पुजारी की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम.
"मृतक वीरेंद्र झा के परिवार की कहानी बेहद मार्मिक है। उनके एक पुत्र की 2004 में नौगढ़ क्षेत्र में नक्सली हमले में शहादत हो चुकी है, जबकि दूसरे पुत्र की भी सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। हाल ही में पत्नी के निधन के बाद वह अकेले रह गए थे।"
chandauli
5:03 PM, Apr 13, 2026
Share:


मृतक वीरेंद्र झा की फाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: गोविंद कुमार, चकिया, (चंदौली).
चंदौली। चकिया कोतवाली क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में काली मंदिर के पुजारी वीरेंद्र झा (70 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार और ओवरलोड मिट्टी लदे डंफर ने साइकिल सवार पुजारी को टक्कर मार दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी जान चली गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह करीब 7 बजे बबुरी थाना क्षेत्र के विठवल कलां गांव के पास हुआ, जब वीरेंद्र झा चकिया से अपने गांव भटौली जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंफर तेज गति में था और ओवरलोड होने के कारण चालक नियंत्रण नहीं रख सका। घटना से नाराज ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चकिया–मुगलसराय मार्ग जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक चले जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ क्षेत्रीय विधायक कैलाश आचार्य, उपजिलाधिकारी विनय कुमार मिश्रा, सीओ और अन्य जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को समझाकर जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
मृतक वीरेंद्र झा के परिवार की कहानी बेहद मार्मिक है। उनके एक पुत्र की 2004 में नौगढ़ क्षेत्र में नक्सली हमले में शहादत हो चुकी है, जबकि दूसरे पुत्र की भी सड़क हादसे में मृत्यु हो गई थी। हाल ही में पत्नी के निधन के बाद वह अकेले रह गए थे। उनकी मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई न होने को लेकर प्रशासन पर सवाल उठाए हैं और ऐसे हादसों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।



