Chandauli News: छात्र की पिटाई के मामले में प्रधानाध्यापक निलंबित, 15 दिन में जांच पूरी करने के निर्देश.
“डीडीयू नगर तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मवई कला में कक्षा पांच के छात्र की पिटाई के मामले में बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। मामले की विस्तृत जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया गया है।”
chandauli
6:25 PM, Sep 14, 2026
Share:


बेसिक शिक्षा अधिकारी चंदौली सचिन कुमार
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.
चंदौली। डीडीयू नगर तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मवई कला में कक्षा पांच के छात्र की पिटाई के मामले में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सचिन कुमार ने प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को जांच अधिकारी बनाया गया है।
बीएसए के अनुसार नौ सितंबर को कक्षा पांच के छात्र पवन कुमार की पिटाई किए जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद कराई गई जांच में छात्र और उसके परिजनों ने प्रधानाध्यापक पर मारपीट का आरोप लगाया था। वहीं प्रधानाध्यापक ने जांच के दौरान बच्चों को अनुशासन में रहने के लिए डांटने की बात कही। मामले की गंभीरता को देखते हुए बीएसए ने प्रधानाध्यापक सुबोध कुमार को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इसके साथ ही विस्तृत जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी को 15 दिन के भीतर आरोप पत्र गठित कर जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। बीएसए ने बताया कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



