ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news printer laborer dies due to train grip there was chaos

Chandauli News: ट्रेन की चपेट में आने से प्रिंटर मजदूर की मौत, मचा कोहराम.

"सकलडीहा कोतवाली के तुलसी आश्रम स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आकर प्रिंटिंग कम्पनी में काम करने वाले 52 वर्षीय प्रेम नारायण की मौत हो गई। वह मुग़लसराय जाने के लिए अपने गांव धिना के पसाई से तुलसी आश्रम स्टेशन पहुंचे थे। रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए"

chandauli

9:30 PM, Aug 11, 2025

Share:

Chandauli News: ट्रेन की चपेट में आने से प्रिंटर मजदूर की मौत, मचा कोहराम.
logo

मृतक प्रेम नारायण शर्मा की फाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

 Story By: पुनवासी यादव,सकलडीहा.

चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के तुलसी आश्रम स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से रविवार की देर रात 52 वर्षीय प्रिंटर मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं, घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार धीना थाना क्षेत्र के पसाई गांव निवासी 52 वर्षीय प्रेमनारायण शर्मा मुंबई में रहकर कपड़ों पर प्रिंटिंग का काम करते थे। रविवार की देर रात अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए मुगलसराय जा रहे थे। इसके लिए तुलसी आश्रम स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

Img

तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन पर जांच-पड़ताल करते हुए सकलडीहा कोतवाली पुलिस

विज्ञापन

इसी दौरान रेलवे लाइन पार करते समय किसी अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्टेशन पर खलबली मच गई। घटना की जानकारी मिलते ही रोते-बिलखते हुए परिजन मौके पर पहुंच गए। पिता की हालत देखकर पुत्र लवकुश और मनीष तथा पत्नी प्रभावती देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। इस बाबत कोतवाल अतुल प्रजापति ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पीएम के लिए भेज दिया है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.