Chandauli News: सड़क हादसे में प्रोजेक्ट मैनेजर की मौत, गांव पहुंचा शव तो मचा कोहराम.
"आशीष ने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था और रायपुर की एक टावर कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। बुधवार सुबह करीब आठ बजे बाइक से साइट पर जाते समय सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।"
chandauli
8:58 PM, Jul 2, 2026
Share:


मृतक आशीष यादव कि फ़ाइल फोटो
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.
चंदौली। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गोइजर गांव निवासी 26 वर्षीय आशीष यादव की छत्तीसगढ़ के रायपुर में सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार सुबह ड्यूटी के दौरान बाइक से साइट पर जाते समय वह ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गुरुवार को शव गांव पहुंचने पर पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
आशीष यादव, कमलेश यादव के सबसे छोटे पुत्र थे। उनके पिता नोएडा स्थित जेपी अस्पताल से अकाउंटेंट पद से सेवानिवृत्त हैं। आशीष ने सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया था और रायपुर की एक टावर कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। बुधवार सुबह करीब आठ बजे बाइक से साइट पर जाते समय सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
गुरुवार को एंबुलेंस से शव पैतृक गांव पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पिता कमलेश यादव, बड़े पिता राधेश्याम यादव, चंद्रशेखर यादव तथा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बाद में बलुआ घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण और शुभचिंतक शामिल रहे।
