Chandauli News: खड़ान गांव का नाम संत प्रसन्नदास के नाम पर “सिद्धपीठ धाम” करने का प्रस्ताव.
"अंजनी सिंह ने कहा कि ऐसे महान संतों की स्मृति और सम्मान के लिए गांव का नाम परिवर्तन जरूरी है। उन्होंने “सिद्धपीठ धाम”, “सिद्धपीठपुरी”, “प्रसन्नदासपुरी” और “परमहंसपुरी” जैसे चार नामों का सुझाव देते हुए विधायक से अनुरोध किया कि इस प्रस्ताव को सरकार के समक्ष रखकर स्वीकृति दिलाई जाए।"
chandauli
5:23 PM, Mar 27, 2026
Share:


विधायक सुशील सिंह कों सिम योगी के नाम पत्र देते जिला पंचायत सदस्य समाज सेवी अंजनी सिंह
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। धानापुर ब्लॉक क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित मांग पत्र सैयदराजा विधायक सुशील सिंह को सौंपते हुए खड़ान गांव का नाम बदलने की मांग उठाई है। उन्होंने प्रस्ताव रखा कि गांव का नाम महान संत परमहंस बाबा प्रसन्नदास जी के नाम पर “सिद्धपीठ धाम” रखा जाए।
अंजनी सिंह ने कहा कि खड़ान गांव प्राचीन काल से संतों की तपोभूमि रहा है, जहां संत प्रसन्नदास जी सहित कई महान संतों ने तपस्या की है। उन्होंने बताया कि बाबा प्रसन्नदास जी, बाबा कीनाराम के समकालीन थे और उनकी सिद्धियों व चमत्कारों की कहानियां आज भी क्षेत्र में श्रद्धा का केंद्र हैं।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस पावन स्थल पर नेपाल से आए परमहंस जी महाराज (जिन्हें गोरखाली बाबा के नाम से भी जाना जाता है) तथा संत रेखई राम जी ने भी साधना की थी। रेखई राम जी द्वारा यहां रामायण ग्रंथ की रचना किए जाने का भी उल्लेख किया गया है, जिसे विद्वान संत अखंडानंद सरस्वती जी ने भी स्वीकार किया है।
अंजनी सिंह ने कहा कि ऐसे महान संतों की स्मृति और सम्मान के लिए गांव का नाम परिवर्तन जरूरी है। उन्होंने “सिद्धपीठ धाम”, “सिद्धपीठपुरी”, “प्रसन्नदासपुरी” और “परमहंसपुरी” जैसे चार नामों का सुझाव देते हुए विधायक से अनुरोध किया कि इस प्रस्ताव को सरकार के समक्ष रखकर स्वीकृति दिलाई जाए।
