मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news proposed protest over power crisis postponed former mla manoj singh w postponed agitation on guru purnima

Chandauli News: बिजली संकट पर प्रस्तावित धरना टला, पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने गुरु पूर्णिमा पर आंदोलन किया स्थगित.

“धानापुर की बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ प्रस्तावित धरना ऐन वक्त पर टल गया। पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर वीडियो संदेश जारी कर आंदोलन फिलहाल स्थगित करने की घोषणा कर दी।”

chandauli

2:18 PM, Jul 29, 2026

Share:

Chandauli News: बिजली संकट पर प्रस्तावित धरना टला, पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू ने गुरु पूर्णिमा पर आंदोलन किया स्थगित.
logo

सैयदराजा स्थित आवास पर बैठे पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लूयु, उनके आवास से लौटती सैयदराजा पुलिस

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: खुशहाल पठान.

चंदौली। धानापुर क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और चरमराई विद्युत व्यवस्था के विरोध में पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू द्वारा प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर जारी वीडियो संदेश में उन्होंने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं देते हुए आंदोलन को फिलहाल टालने की घोषणा की।

Img

धरने की पूर्व सूचना के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क था। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुबह से ही सैयदराजा स्थित पूर्व विधायक के आवास तथा धानापुर 33/11 विद्युत उपकेंद्र पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। पावर हाउस के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पूरे क्षेत्र में प्रशासन की गतिविधियां तेज नजर आईं। इस बीच पूर्व विधायक का वीडियो संदेश सामने आने के बाद समर्थकों को धरना स्थगित होने की जानकारी मिली। इसके बाद प्रस्तावित प्रदर्शन नहीं हुआ और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

Img

गौरतलब है कि धानापुर क्षेत्र में लंबे समय से अनियमित विद्युत आपूर्ति और बार-बार हो रही बिजली कटौती को लेकर लोगों में नाराजगी बनी हुई है। इसी मुद्दे को लेकर पूर्व विधायक ने आंदोलन का ऐलान किया था। हालांकि, फिलहाल धरना टल गया है, लेकिन बिजली व्यवस्था को लेकर क्षेत्रवासियों की समस्याएं अब भी बरकरार हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.