Chandauli News: जिला मुख्यालय देह व्यापार का खुलासा, निजी मकान से महिला व युवक गिरफ्तार.
"फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। सीओ सदर देवेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
8:39 PM, Mar 9, 2026
Share:


छापेमारी के दौरान सीओ सदर के नेतृत्व मौजूद पुलिस टीम
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: धर्मेंद्र जायसवाल, ब्यूरो, चंदौली.
चंदौली। जिला मुख्यालय पर सदर कोतवाली पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सदर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में रविवार देर रात की गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि पुलिस को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल के पास स्थित एक निजी मकान में संदिग्ध गतिविधियां चल रही हैं और वहां अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है। मुखबिर से सटीक सूचना मिलने के बाद पुलिस ने योजना बनाकर देर रात मकान पर छापेमारी की। छापे के दौरान पुलिस को मौके से एक महिला और एक युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमरावती और रजत जायसवाल उर्फ मोनू के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान कमरे से 1680 पैकेट कंडोम, शक्ति वर्धक दवाएं और अंग्रेजी शराब की बोतलें भी बरामद की गईं। पुलिस पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया कि वह अपने घर पर बाहरी महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार का धंधा संचालित कराती थी। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
