मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news public anger erupted over shortage of gas cylinders protested by blocking the highway

Chandauli News: गैस सिलेंडर की किल्लत पर भड़का जनाक्रोश, हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन.

"स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गैस आपूर्ति की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आगे भी आंदोलन किया जा सकता है। वहीं प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि उपभोक्ताओं की शिकायतों की जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।"

chandauli

7:34 PM, Jun 5, 2026

Share:

Chandauli News: गैस सिलेंडर की किल्लत पर भड़का जनाक्रोश, हाईवे जाम कर किया प्रदर्शन.
logo

सड़क जाम करते आक्रोषित उपभोक्ता

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: ओपी श्रीवास्तव, जिला मुख्यालय, चंदौली.

चंदौली। सैयदराजा क्षेत्र में रसोई गैस सिलेंडर की लगातार बनी किल्लत को लेकर शुक्रवार को उपभोक्ताओं का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। नाराज लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया और कुछ समय के लिए यातायात बाधित कर दिया। अचानक हुए प्रदर्शन से हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन प्रभावित हो गया।

Img

प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि गैस बुकिंग कराने के बाद भी समय पर सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। कई उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्हें निर्धारित समय से काफी देरी से गैस मिल रही है, जिससे घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहा है। लोगों ने एजेंसी प्रबंधन पर उपभोक्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से न लेने का भी आरोप लगाया। हाईवे जाम की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ देर तक बहस और नोकझोंक भी हुई, लेकिन बाद में लोगों को समझाकर सड़क खाली कराई गई।

विज्ञापन

Img

करीब आधे घंटे तक चले प्रदर्शन के कारण यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने जाम समाप्त कराकर वाहनों का आवागमन सामान्य कराया। वहीं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कुछ प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की गई।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गैस आपूर्ति की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आगे भी आंदोलन किया जा सकता है। वहीं प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि उपभोक्ताओं की शिकायतों की जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.