मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news putting objectionable post on facebook cost the youth dearly case registered

Chandauli News: फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालना युवक को पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज.

"सीओ पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह ने लोगों से अपील की कि ऐसी कोई भी सामग्री साझा न करें, जिससे किसी की भावनाएं आहत हों या कानून-व्यवस्था प्रभावित हो।"

chandauli

10:47 AM, May 6, 2026

Share:

Chandauli News: फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालना युवक को पड़ा भारी, मुकदमा दर्ज.
logo

वायरल पोस्ट

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय स्थित जीटी रोड पर चल रहे अतिक्रमण को लेकर फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट करना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

Img

मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के कूड़ा बाजार चौकी इंचार्ज विजय राज की तहरीर पर कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि रविवार को सोशल मीडिया पर एक आपत्तिजनक पोस्ट डाली गई थी, जिसके बाद उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज की गई।

विज्ञापन

Img

क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर साइबर सेल की लगातार नजर है। आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसी कोई भी सामग्री साझा न करें, जिससे किसी की भावनाएं आहत हों या कानून-व्यवस्था प्रभावित हो।#ChandauliNews #Mughalsarai #FacebookPost #CyberCrime #UPPolice


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.