मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news pwd s attempt to take over land worth crores failed encroachment was taking place under the cover of funeral procession

Chandauli News: PWD की करोड़ों की जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, जनाजे की आड़ में हो रहा था अतिक्रमण.

"एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत मिली थी, जिसकी जांच कर तत्काल कार्रवाई की गई और जमीन खाली करवा दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

chandauli

6:19 PM, Apr 22, 2026

Share:

Chandauli News: PWD की करोड़ों की जमीन पर कब्जे की कोशिश नाकाम, जनाजे की आड़ में हो रहा था अतिक्रमण.
logo

मौके पर मौजूद लोगों को समझाते हुए एसडीएम व ईओ

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, (चंदौली).

चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के मुग़लचक इलाके में लोक निर्माण विभाग (PWD) की करोड़ों रुपये मूल्य की भूमि पर अवैध कब्जे का प्रयास प्रशासन ने समय रहते विफल कर दिया। कब्रिस्तान की घेराबंदी और जनाजे को दफनाने की आड़ में जमीन पर कब्जा किए जाने की तैयारी चल रही थी, जिसे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर रुकवा दिया।

Img

जानकारी के अनुसार, पिछले कई दिनों से कुछ लोग उक्त भूमि को घेरने की कोशिश कर रहे थे। बुधवार दोपहर गड्ढे खोदकर जनाजे को दफनाने की तैयारी की जा रही थी, जिससे स्थानीय लोगों को संदेह हुआ। उन्होंने तत्काल प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही उप-जिलाधिकारी अनुपम मिश्रा और नगर पालिका ईओ राजीव मोहन सक्सेना मौके पर पहुंचे और दफनाने की प्रक्रिया को रुकवाते हुए जमीन को कब्जा मुक्त कराया। अचानक हुई इस कार्रवाई से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कब्जा करने की कोशिश कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन

Img

एसडीएम अनुपम मिश्रा ने बताया कि पीडब्ल्यूडी की भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत मिली थी, जिसकी जांच कर तत्काल कार्रवाई की गई और जमीन खाली करवा दी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है, लेकिन प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.