ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news questions raised on police action in drug dealer murder case anger of vaishya community

Chandauli News: दवा व्यवसाई हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल, वैश्य समाज का फूटा आक्रोश.

"राजकुमार जायसवाल ने कहा कि “अपराधी से पहले साजिशकर्ता पकड़ना हज़म नहीं होता। पुलिस का खुलासा कई बिंदुओं पर सवाल खड़ा कर रहा है। जब तक निष्पक्ष और पारदर्शी जांच नहीं होगी, समाज संतुष्ट नहीं होगा।”

chandauli

5:28 PM, Nov 28, 2025

Share:

news-img
logo

एसपी ऑफिस पर पहुंच वैश्य समाज का प्रतिनिधिमंडल

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर.

चंदौली। मुगलसराय के दवा व्यापारी रोहिताश पाल हत्याकांड में पुलिस द्वारा किए गए खुलासे पर अब गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। शुक्रवार को वैश्य समाज के सैकड़ों लोग जिला मुख्यालय स्थित एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस द्वारा साजिशकर्ता बताए गए मनोज तथा ओमप्रकाश को बेगुनाह बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग उठाई।

Img

एसपी चंदौली ने प्रतिनिधिमंडल को निष्पक्ष जांच और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद समाज का प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचा, लेकिन डीएम मौजूद नहीं थे। डीएम कि अनुपस्थिति में प्रतिनिधिमंडल ने ADM को ज्ञापन सौंपकर उचित कार्रवाई की मांग की।

Img

आंदोलन का नेतृत्व कर रहे पूर्व चेयरमैन एवं व्यापारी संगठन के नगर अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल ने आरोप लगाया कि पुलिस बिना ठोस सबूतों के सिर्फ दबाव में मनोज और ओमप्रकाश को साजिशकर्ता बता रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस दावा कर रही है कि सीसीटीवी के 300 फुटेज देखे गए, लेकिन “क्या उन फुटेज में दोनों आरोपी कहीं दिखाई दिए?” यह बड़ा सवाल है।

विज्ञापन

Img

राजकुमार जायसवाल ने कहा कि “अपराधी से पहले साजिशकर्ता पकड़ना हज़म नहीं होता। पुलिस का खुलासा कई बिंदुओं पर सवाल खड़ा कर रहा है। जब तक निष्पक्ष और पारदर्शी जांच नहीं होगी, समाज संतुष्ट नहीं होगा।”

Img

इधर, आरोपी मनोज की बेटी निधि ने भी पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि उसके पिता निर्दोष हैं और उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उसने मामले की गहन जांच और सीबीआई जांच की मांग की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.