Chandauli News: बिजली विभाग की छापेमारी, बकायेदारों में हड़कंप, एक पर एफआईआर.
"जेई सुभाष यादव ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया है, वे जल्द जमा कर दें। साथ ही जिनका कनेक्शन काटा जा चुका है और फिर भी बाईपास कर बिजली का उपयोग कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।"
chandauli
6:38 PM, Apr 6, 2026
Share:


चहनियां कस्बा में चेकिंग करते बिजलीं विभाग और विजिलेंस टीम
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: पूर्वांचल भास्कर डेस्क.
चंदौली। चहनियां कस्बा में सोमवार को बिजली विभाग और विजिलेंस टीम ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। बकाया वसूली और अवैध बिजली उपयोग के खिलाफ चलाए गए इस अभियान से कस्बे में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान टीम ने बकायेदार उपभोक्ताओं और बाईपास कर बिजली उपयोग करने वालों की जांच की। इस दौरान एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
विज्ञापन
बिजली विभाग के उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जेई सुभाष यादव, विजिलेंस प्रभारी आशीष कुमार पांडेय और टीजी-2 मुकेश कुमार सिंह सहित अन्य कर्मियों की टीम ने कस्बे में अलग-अलग स्थानों पर जांच की।जेई सुभाष यादव ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया है, वे जल्द जमा कर दें। साथ ही जिनका कनेक्शन काटा जा चुका है और फिर भी बाईपास कर बिजली का उपयोग कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह चेकिंग अभियान आगे भी लगातार कस्बों, बाजारों और गांवों में जारी रहेगा।
