Chandauli News: जुए के बड़े अड्डे पर छापा, 14 गिरफ्तार, सवा लाख कैश व 52 बाइक बरामद.
"इस कार्रवाई के बाद जलीलपुर पुलिस चौकी की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि इतने बड़े स्तर पर जुए का अड्डा लंबे समय से संचालित होने के बावजूद जलीलपुर चौकी इंचार्ज कों इसकी भनक नहीं लगी। फिलहाल मुगलसराय कोतवाली पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।"
chandauli
9:20 PM, Mar 23, 2026
Share:


ट्रैक्टर से बाइक उतारते पुलिसकर्मी
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: संतोष, ब्यूरो हेड, पूर्वांचल भास्कर.
चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के सेमरा गांव में संचालित बड़े जुए के अड्डे पर स्वाट सर्विलांस और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक आनंद चंद्रशेखर के नेतृत्व में की गई, जिसमें मौके से 14 लोगों को हिरासत में लिया गया।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सेमरा गांव स्थित एक मकान में लंबे समय से जुए का बड़ा फड़ संचालित हो रहा है। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही मौके से दो दर्जन से अधिक लोग फरार हो गए, लेकिन 14 लोगों को पुलिस टीम ने पकड़ लिया। छापेमारी के दौरान मौके से करीब सवा लाख रुपये नकद और 52 दोपहिया वाहन बरामद किए गए। सभी बरामद बाइकों को पुलिस ने कब्जे में लेकर ट्रैक्टर के जरिए कोतवाली मुग़लसराय कोतवाली पहुंचाया।
विज्ञापन
छापेमारी के दौरान मौके से करीब सवा लाख रुपये नकद और 52 दोपहिया वाहन बरामद किए गए। सभी बरामद बाइकों को पुलिस ने कब्जे में लेकर ट्रैक्टर के जरिए कोतवाली मुग़लसराय कोतवाली पहुंचाया। बताया जा रहा है कि यह मकान चौरहट गांव के कोटेदार मग्गू पटेल का है, जहां यह अवैध गतिविधि संचालित हो रही थी।
