Chandauli News: आरक्षित वन में अवैध बोरिंग पर छापेमारी, प्रधान समेत 15-20 लोगों पर केस दर्ज.
"वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में थाना चकरघट्टा में प्रधान अनिरुद्ध यादव समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना से जुड़े वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है, चिन्हित अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई होगी।"
chandauli
10:50 PM, Apr 16, 2026
Share:


पुलिस कर्मियों से बहस करते मौके पर मौजूद स्थानीय नेता
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: लकी केशरी, नौगढ़, (चंदौली).
चंदौली। नौगढ़ तहसील क्षेत्र के जयमोहनी रेंज अंतर्गत हरियाबांध बीट के भैसोड़़ा कंपार्टमेंट-18 स्थित आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध बोरिंग की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम के साथ अभद्रता और मारपीट का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्राम प्रधान सहित अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल 2026 की रात मुखबिर से सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। बोरिंग स्थल से पहले ही ग्राम मैरहंवा निवासी प्रधान अनिरुद्ध यादव अपने 15-20 सहयोगियों के साथ मौजूद मिला। आरोप है कि टीम को देखते ही प्रधान के उकसाने पर लोगों ने गाली-गलौज करते हुए सरकारी कार्य में बाधा डाली और जांच से रोकने का प्रयास किया। वन कर्मियों के अनुसार आरोपियों ने टीम को चारों तरफ से घेर लिया और कर्मचारियों को धमकाने, वाहन से बाहर खींचने व मारपीट की कोशिश की, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
वन क्षेत्राधिकारी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में थाना चकरघट्टा में प्रधान अनिरुद्ध यादव समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना से जुड़े वीडियो फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है, चिन्हित अन्य आरोपियों पर भी कार्रवाई होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध गतिविधियों और सरकारी कार्य में बाधा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
