मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news railway signal cable theft exposed three thieves and scrap dealers arrested

Chandauli News:रेलवे सिग्नल केबल चोरी का खुलासा, तीन चोर समेत कबाड़ी गिरफ्तार.

“चंदौली के सकलडीहा रेलवे स्टेशन से चोरी हुए सिग्नल केबल का पुलिस ने दो दिन में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों और चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 26 मीटर केबल, आरी और बाइक बरामद हुई है।”

chandauli

6:22 PM, Aug 12, 2026

Share:

Chandauli News:रेलवे सिग्नल केबल चोरी का खुलासा, तीन चोर समेत कबाड़ी गिरफ्तार.
logo

सकलडीहा पुलिस की गिरफ्त में आरोपी बरामद सामान और बाइक

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story by : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। सकलडीहा रेलवे स्टेशन के बाहर रखे ड्रम से करीब 25 से 30 मीटर सिग्नलिंग केबल चोरी होने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के साथ चोरी का माल खरीदने वाले एक कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 26 मीटर 12-कोर सिग्नल केबल, हेक्सा ब्लेड, दो मोबाइल और एक पल्सर बाइक बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार 10 अगस्त की रात सकलडीहा रेलवे स्टेशन के बाहर रखे ड्रम से सिग्नलिंग केबल चोरी कर लिया गया था। सूचना के बाद मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। 12 अगस्त की रात करीब दो बजे चतुर्भुजपुर बाजार के पास पुलिस ने दिनेश कुमार राय उर्फ दिलीप, दिलीप राय और रोहित राय को गिरफ्तार किया। इनके साथ चोरी का सामान खरीदने वाले चतुर्भुजपुर निवासी बनारसी चौहान को भी पकड़ा गया।

विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने आरी से केबल काटकर चोरी की थी और उसे पल्सर बाइक से कबाड़ी के पास बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने बरामद केबल की कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई है। मामले में चोरी और चोरी का माल खरीदने से संबंधित धाराएं बढ़ाई गई हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.