ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news railway workers took out tricolor yatra in ddu division station echoed with the slogan of vande mataram

Chandauli News: डीडीयू मंडल में रेलकर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा, ‘वंदे मातरम’ के उद्घोष से गूंजा स्टेशन.

"चंदौली। डीडीयू मंडल में तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति का अलग ही रंग देखने को मिला। हाथों में तिरंगा और जुबां पर ‘वंदे मातरम’ के उद्घोष के साथ रेलकर्मी स्टेशन तक पहुंचे। मंडल रेल प्रबंधक ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। स्वतंत्रता दिवस से पहले निकली इस यात्रा ने रेल परिसर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।"

chandauli

10:12 AM, Aug 13, 2026

Share:

Chandauli News: डीडीयू मंडल में रेलकर्मियों ने निकाली तिरंगा यात्रा, ‘वंदे मातरम’ के उद्घोष से गूंजा स्टेशन.
logo

डीडीयू जंक्शन पर तिरंगा यात्रा लेकर पहुंचे स्कूली छात्र

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़ा बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को डीडीयू मंडल के रेलकर्मियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से शुरू हुई यात्रा डीडीयू स्टेशन परिसर तक पहुंची। रेलकर्मी हाथों में तिरंगा लेकर ‘वंदे मातरम’ का उद्घोष करते हुए आगे बढ़े, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति से सराबोर हो गया।

Img

मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने कार्यालय परिसर से झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा को रवाना किया। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक कुलदीप, अपर मंडल रेल प्रबंधक सूरज कुमार, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी नीरज कुमार सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी और बड़ी संख्या में रेलकर्मी मौजूद रहे। मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना ने कहा कि तिरंगा राष्ट्रीय एकता और गौरव का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है। रेलकर्मियों की सहभागिता राष्ट्रीय गौरव और एकता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

विज्ञापन

Img

यात्रा में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सदस्यों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। मंडल रेलकर्मी और स्काउट्स एंड गाइड्स के सदस्य तिरंगा लेकर डीडीयू स्टेशन परिसर पहुंचे। ‘वंदे मातरम’ के उद्घोष और लहराते तिरंगे के बीच यात्रा ने लोगों में देशभक्ति का उत्साह बढ़ाया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से डीडीयू मंडल के रेलकर्मियों ने राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया।



headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.