ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news raj hospital manager died under suspicious circumstances dead body found in private college premises

Chandauli News: राज हॉस्पिटल के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, निजी महाविद्यालय परिसर में मिला शव.

“चंदौली के मुगलसराय स्थित राज हॉस्पिटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत पंकज चौबे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि रातभर संपर्क करने के बावजूद उनसे कोई बातचीत नहीं हो सकी। सुबह बेहोशी की सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे तो उन्हें सीपीआर दिया जा रहा था। अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।”

chandauli

9:18 PM, Nov 11, 2026

Share:

Chandauli News: राज हॉस्पिटल के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, निजी महाविद्यालय परिसर में मिला शव.
logo

मृतक पंकज चौबे कि फ़ाइल फोटो

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : संदीप कुमार, बड़े बाबू, डीडीयू नगर, चंदौली.

चंदौली। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में राज हॉस्पिटल के मैनेजर पंकज चौबे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घटना को लेकर परिजनों ने कई सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि रात में घर आने की बात कहने के बाद पंकज से संपर्क नहीं हो सका और सुबह उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना दी गई। परिजनों ने मौत की वास्तविक वजह सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Img

मृतक के भाई रविंद्र चौबे के मुताबिक, पंकज ने बीती रात करीब आठ बजे के बाद घर आने के लिए फोन किया था। इसके बाद उनसे बातचीत नहीं हो सकी। परिजनों ने कई बार सामान्य कॉल और व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने अपने जीजा और पंकज के साथ रहने वाले लोगों से भी जानकारी लेने की कोशिश की। रविंद्र चौबे ने बताया कि इसी दौरान बंटी नामक युवक ने उनके जीजा को फोन कर पंकज की तबीयत खराब होने और बेहोशी की हालत में होने की जानकारी दी। हालांकि, लगातार फोन किए जाने के बावजूद तत्काल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी। सुबह सूचना मिलने पर परिजन आनन-फानन में मौके पर पहुंचे। रविंद्र के अनुसार, जब वे कमरे में पहुंचे तो पंकज बिस्तर पर लेटे हुए थे और बंटी उन्हें सीपीआर देकर होश में लाने का प्रयास कर रहा था। भाई की हालत देखकर उन्होंने उनके पैर को छूकर देखा तो शरीर काफी सख्त हो चुका था। इसके बाद परिजन किसी तरह उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Img


मृतक के भाई रविंद्र चौबे ने बताया कि उन्हें अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर उनके भाई के साथ क्या हुआ था। उन्होंने घटना की परिस्थितियों पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की गहराई से जांच कराने की मांग की है। परिजनों का कहना है कि रात में संपर्क नहीं हो पाने और सुबह अचानक बेहोशी की सूचना मिलने के बीच की परिस्थितियों का पता लगाया जाना जरूरी है।वहीं, मुगलसराय थाना प्रभारी अर्जुन कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एक युवक का शव बरामद किया गया है। प्रारंभिक जानकारी में युवक के शराब पीने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.