मुख्य खबरें/न्यूज़/chandauli news rajbhar samaj will not allow sakaldiha assembly to be sold said sp district president

Chandauli News: ‘सकलडीहा विधानसभा को राजभर समाज बेचने नहीं देगा’, बोले सपा जिलाध्यक्ष.

“30 अगस्त को नईबाजार में प्रस्तावित राजभर समाज की महापंचायत को लेकर सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने जनसंपर्क किया। उन्होंने एक राजभर नेता पर समाज के हितों की अनदेखी कर सकलडीहा विधानसभा का सौदा करने का आरोप लगाया।”

chandauli

9:36 AM, Aug 29, 2026

Share:

Chandauli News: ‘सकलडीहा विधानसभा को राजभर समाज बेचने नहीं देगा’, बोले सपा जिलाध्यक्ष.
logo

सिरोहुपुर में जनसंपर्क के दौरान सपा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By : पुनवासी यादव, सकलडीहा, चंदौली.

चंदौली। आगामी 30 अगस्त को नईबाजार में होने वाली राजभर समाज की महापंचायत को लेकर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। सिरोहुपुर में जनसंपर्क के दौरान उन्होंने एक राजभर नेता पर तीखा हमला बोला और कहा कि राजभर समाज सकलडीहा विधानसभा को किसी के हाथों बेचने नहीं देगा।

सत्यनारायण राजभर ने आरोप लगाया कि प्रदेश में राजभर समाज के दो नेता मंत्री हैं, लेकिन समाज के गरीब परिवारों के लिए अपेक्षित काम नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को आवास, शौचालय, बेटियों की शादी में सहायता और युवाओं को संविदा पर रोजगार तक दिलाने का काम नहीं किया गया। इसके बावजूद समाज का नेता बनकर सकलडीहा विधानसभा का सौदा करने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 30 अगस्त को नईबाजार में होने वाली महापंचायत में राजभर समाज ऐसे नेताओं की असलियत सामने लाएगा। समाज अपने हक और अधिकार की लड़ाई के लिए असली और नकली नेतृत्व की पहचान कर चुका है। इस दौरान केशव राजभर, मोहन राजभर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.